Goa Nightclub Fire: गोवा के अरपोरा रेस्टोरेंट-कम-नाइट क्लब में भीषण ब्लास्ट, 25 की मौत; सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 07 Dec 2025, 12:00 AM | Updated: 07 Dec 2025, 12:00 AM

Goa Nightclub Fire: गोवा के मशहूर पार्टी हब अरपोरा इलाके में शनिवार आधी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। “Birch by Romeo Lane” नाम के रेस्टोरेंट-कम-नाइट क्लब में अचानक हुए ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेज़ी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में माहौल चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से 20 लोगों की जान दम घुटने से गई, जबकि तीन लोग आग में बुरी तरह जलने के कारण मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

और पढ़ें: Indigo Flights Cancelled: 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द, इंडिगो की बड़ी खामी ने यात्रियों को किया परेशान

कैसे हुआ हादसा? (Goa Nightclub Fire)

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 12 बजे क्लब के किचन एरिया में जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तेज था कि किचन की पूरी यूनिट कुछ सेकंड में आग की लपटों से घिर गई। आग का धुआं तुरंत बेसमेंट की ओर फैल गया, जहां उस समय बड़ी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे।

घबराए लोग सुरक्षित रास्ता तलाशते हुए बाहर की ओर भागने की बजाय बेसमेंट की तरफ उतर गए। लेकिन नीचे पहले से ही धुएं की परत जम चुकी थी। इसी वजह से ज्यादातर लोग बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, क्लब में मौजूद 23 में से तीन शव आग से बुरी तरह झुलसे हुए मिले।

कई पर्यटक भी थे मौजूद

गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि मृतकों में 14 क्लब कर्मचारी, 4 पर्यटक और बाकी स्थानीय लोग शामिल हैं। सात लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। उन्होंने साफ कहा कि आग लगने की असली वजह ब्लास्ट को माना जा रहा है, लेकिन तकनीकी जांच के बाद ही सच सामने आएगा। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग दोनों ही मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं।

फायर सेफ्टी में भारी लापरवाही

शुरुआती जांच बेहद चौंकाने वाली है। यह पाया गया है कि क्लब में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम मौजूद नहीं थे। न तो उचित फायर एग्ज़िट थे और न ही ऐसे अलार्म, जो तुरंत आग लगने पर चेतावनी दे सकें। यही वजह रही कि आग और धुएं ने कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

रेस्क्यू टीम को रात 12:04 बजे सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। कई घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए बांबोलिम मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना को बताया ‘दुर्भाग्यपूर्ण’

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सुबह घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की कड़ी जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा, “यह गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए बेहद दर्दनाक दिन है। जो लोग नियमों का पालन किए बिना ऐसी गतिविधियां चला रहे हैं, उनकी वजह से यह हादसा हुआ है। मृतकों में कई किचन स्टाफ और तीन महिलाएं भी शामिल हैं। तीन से चार पर्यटक भी इस हादसे का शिकार हुए हैं। दोषियों पर सबसे कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

सावंत ने यह भी स्वीकार किया कि क्लब ने जरूरी फायर सेफ्टी अनुमतियों का पालन नहीं किया था, जिसे गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।

विधायक माइकल लोबो ने क्या कहा?

स्थानीय विधायक माइकल लोबो ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य में मौजूद सभी क्लबों का तुरंत फायर सेफ्टी ऑडिट होना चाहिए। लोबो का कहना था, “ज्यादातर मृतक क्लब के बेसमेंट में काम कर रहे स्थानीय लोग हैं। यह अत्यंत परेशान करने वाली घटना है। आगे से किसी भी क्लब को बिना आवश्यक सेफ्टी मंजूरी के संचालित नहीं होने दिया जाएगा। जिनके पास मान्यता नहीं होगी, उनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।”

कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस ने क्लब मैनेजमेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ब्लास्ट सिलेंडर फटने से हुआ या किसी और तकनीकी खामी से। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही प्रमाणिक रूप से वजह सामने आएगी।

फेमस पार्टी वेन्यू था यह क्लब

“Birch by Romeo Lane” पिछले साल ही खुला था और कुछ ही महीनों में यह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया था। यह क्लब पणजी से 25 किलोमीटर दूर है और हर सप्ताह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक यहां पार्टी करने पहुंचते थे। इसीलिए हादसे ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

और पढ़ें: Rafale Scam Controversy: राफेल डील में अनिल अंबानी की एंट्री कैसे हुई? ED की कार्रवाई से फिर क्यों गर्माया पुराना विवाद

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds