Trending

Imran khan quit Bollywood? क्यों फ्लॉप हुए भतीजे Imran Khan? Aamir ने बताई वजह

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 12 Jun 2025, 12:00 AM | Updated: 12 Jun 2025, 12:00 AM

why did Imran khan quit Bollywood? बॉलीवुड में एक शब्द का चलन काफी पुराना है, इस एक शब्द के कारण न जाने कितनों के करियर की गाड़ी चल पड़ी तो कई की नैया ही डूब गई। ये शब्द है नेपोटिज्म (Nepotism) यानि की भाई भतीजावाद। फिल्म इंडस्ट्री में बिना गॉडफादर के सक्सेस पाना रेत में से सुई खोजने जैसा है। अगर पहले से फिल्म इंडस्ट्री में कोई अपना हो, तो फिल्मों में आना और दो चार फिल्में फिल्में मिलना तो आसान है लेकिन कहते है न कि टैलेंट न हो तो भाई भतीजावाद भी काम नहीं आता है। इसी भाई भतीजावाद का शिकार हो गए आमिर खान(Amir Khan)) के भतीजे इमरान खान (Imran Khan) । कभी एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करके आसानी से लीड रोल पाने वाले इमरान खान 10 सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर है। लेकिन 10 सालों बाद इमरान के फिल्मी दुनिया को छोड़ने के पीछे का राज खोला है उनके चाचा और सुपरस्टार आमिर खान ने।(why did Imran khan quit Bollywood?) आखिर क्या था इमरान खान की फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का कारण और कहां है इमरान खान। जानेंगे आखिर कौन से राज खोले है आमिर खान ने।

और पढ़ेः विद्या बालन नहीं थीं ‘द डर्टी पिक्चर’ की पहली पसंद, जानें कैसे मिली यह फिल्म. 

क्या कहा आमिर खान ने Amir khan talk about Imran

आमिर खान ने एक इंटरव्यू में इमरान खान के काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से गायब होने को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि इमरान असल में एक्टर बनना चाहता था न कि स्टार। लेकिन इमरान के लुक के कारण उन्हें चॉकलेटी हीरोज के रोल ज्यादा ऑफर होते और वो भी मसाला फिल्मों के लिए। इमरान हीरोगिरी नही कर सकते है और मसाला फिल्मों में इमरान खुद को कंफर्टेबल महसूस नहीं करते थे। इसीलिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है। फिल्मों के चुनाव को लेकर इमरान ने हमेशा चॉकलेटी हीरो की इमेज को तोड़ने की कोशिश की, टीपिकल हिंदी फिल्मों के लिए वो बने ही नहीं है। अपनी इमेज तोड़ने की कोशिश में वो फिल्म इंडस्ट्री में एक फ्लॉप एक्टर बन गए हैं।

कौन है इमरान खान Who is Imran Khan?

इमरान खान असल में आमिर खान के चचेरी बहन नुजहत खान के बेटे है और फिल्म निर्माता निर्देशक नासिर हुसैन के नाती है। इमरान खान जन्म 13 जनवरी 1983 को मैडीसन अमेरिका में हुआ था। उनके पिता अनिल पाल एक बंगाली हिंदू थे जो अमेरिका में ही एक सोफ्टवेयर इंजीनियर थे। अमेरिका में जन्म होने के कारण इमरान एक अमेरिकी नागरिक है। लेकिन जब इमरान 1.5 साल के थे तो उनके माता पिता का तलाक हो गया और उनकी मां उन्हें लेकर भारत में रहने लगी। इमरान आमिर खान के काफी करीब रहे। और यहीं कारण था कि बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इमरान को आमिर खान की दो फिल्मों ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘जो जीता वहीं सिकंदर’ में आमिर के बचपन का रोल निभाने का मौका मिला। 2008 में आई फिल्म ‘जाने तू या जाने न’ (Jane Tu ya Jane na) से उन्होंने बतौर लीड एक्टर फिल्मों में एंट्री की। जिसके बाद इमरान ने लक, किडनैप, आई हेट लव स्टोरी, मटरू की बिजली का मनडोला, मेरे ब्रदर की दुल्हन, देल्ही बेली जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इमरान ने 2015 में इमरान ने कंगना रनौत के साथ कट्टी-बट्टी फिल्म में काम किया लेकिन ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई। इस फिल्म के बाद उनकी कोई फिल्म नहीं आई।

और पढ़ेःजब ऋतिक ने रजनीकांत के स्टारडम को नहीं पहचाना और खुद को कहा मूर्ख.

क्यों हो गए फिल्मों से दूर why did Imran khan quit Bollywood?

आमिर के मुताबिक इमरान का दिमाग एक अलग तरह का क्रिएटिव है। वो लीक से हटकर काम करना चाहता है, जबकि बॉलीवुड में सबको एक ही रेस दौड़नी है। सबको हिट फिल्में करनी है सबको पैसा कमाना है, लेकिन इमरान हमेशा से कुछ अलग करना चाहता है। इस कारण वो फिल्मी दुनिया के सांचे में फिट नहीं बैठ पाया और उसने खुद को फिल्म इंडस्ट्री से दूर कर लिया है।

आमिर खान ने पहली बार भांजे इमरान खान को लेकर खुल कर बात की है। आमिर की ये चिंता इस बात को जाहिर करती है कि इमरान उनके दिल के कितने करीब है। वेल आपको इमरान खान की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds