90s का सबसे चुलबुला गाना! जिसमें Lata जी की आवाज का जादू और राजेश रोशन का म्यूजिक का असली जादू!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Lata Mangeshkar: अगर आप 90s के बॉलीवुड गानों के दीवाने हैं तो आज हम आपको सीधे ले चलते हैं 90 के सुनहरे दशक में! एक ऐसा दौर जब हर दिल पर रोमांस का खुमार था। चलिए याद करते हैं 1995 की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करण अर्जुन’, जिसमें राजेश रोशन के संगीत की थाप पर पूरा देश झूम उठा था। सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर की सुरीली आवाज और परदे पर ममता कुलकर्णी का वो चुलबुला अंदाज, जिसने हर लड़की के दिल की बात जुबां पर ला दी थी। दिल थाम कर स्वागत कीजिए ऑल-टाइम फेवरेट सॉन्ग… ‘एक मुंडा मेरी उमर दा’ का! इस वीडियो में जानते हैं इस एवरग्रीन गाने से जुड़े कुछ अनसुने किस्से!

और पढ़ें: Saiyaara के बाद फिर साथ आ रहे Ahan और Aneet, Mohit Suri ने किया बड़ा धमाका!

एक मुंडा मेरी उमर दा

1995 में जब राकेश रोशन ने ‘करण अर्जुन’ बनाई, तो वो सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक इतिहास बन गई! और इस इतिहास का एक बहुत बड़ा हिस्सा था इसका संगीत।

आमतौर पर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) जी ने बॉलीवुड में बेहद गंभीर, भावुक और रोमांटिक गाने गाए थे। लेकिन जब राजेश रोशन उनके पास ‘एक मुंडा मेरी उमर दा’ की धुन लेकर गए, तो लता जी इस चुलबुले और नटखट लोक-गीत (Folk style) को गाने के लिए तुरंत तैयार हो गईं। 65 की उम्र में भी उन्होंने जिस ताजगी और नजाकत से एक युवा लड़की के दिल की बात को गाया, उसने साबित कर दिया कि वो सच में स्वर कोकिला हैं।

इस गाने को राजस्थान के एक खूबसूरत और रंग-बिरंगे ग्रामीण सेटअप में शूट किया गया था। गाने में ममता कुलकर्णी को सलमान खान (जो फिल्म में अजय के किरदार में थे) को चिढ़ाना और रिझाना था। शूटिंग के दौरान ममता कुलकर्णी के डांस स्टेप्स इतने एनर्जेटिक थे कि सेट पर मौजूद लोग हैरान रह गए थे, वहीं सलमान खान को पूरे गाने में सिर्फ मुस्कुराने और शरमाने के एक्सप्रेशंस देने थे, जो उनके लिए काफी मजेदार अनुभव था।

फंक्शन की पहली पसंद

ऋतिक रोशन के सगे चाचा,सुरों के जादूगर राजेश रोशन को गानों में नए एक्सपेरिमेंट्स करने के लिए जाना जाता है। इस गाने के लिए उन्होंने पंजाब और राजस्थान के पारंपरिक फोक बीट्स को मिक्स किया था। उन्होंने गाने में ‘चूड़ियों की खनक’ और ‘पायल की छनक’ के ओरिजिनल साउंड्स का इस्तेमाल किया, जिसने इस गाने को हर शादी और संगीत फंक्शन की पहली पसंद बना दिया।

तो, आपको ममता कुलकर्णी और सलमान खान का यह ऑल-टाइम फेवरेट गाना कैसा लगता है? और लता (Lata Mangeshkar) जी की आवाज में गाया आपका पसंदीदा गाना कौन सा है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds