सिख विरासत की अमूल्य धरोहर हैं हरियाणा के ये 5 प्रमुख गुरुद्वारे, जानें इनका गौरवशाली इतिहास – Gurudwaras in Haryana

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Gurudwaras in Haryana: हरियाणा का और सिख धर्म का गहरा नाता रहा है.. जाहिर है आज का हरियाणा, कभी पंजाब का हिस्सा हुआ करता था.. जिसे भले ही 1966 में भाषा के आधार पर बांटा गया हो लेकिन ये वहीं हिस्सा है, जहां सिख साहिबानो ने सालो बितायें.. सिख धर्म का प्रचार प्रसार किया.. लोगो को मानवता का संदेश दिया है.. 2011 के आकड़ो के अनुसार हरियाणा की कुल आबादी का करीब 4.91 प्रतिशत सिख समुदाय से आते है, यहां सिख धर्म से जुड़ी कई धरोहरें मौजूद है.. यहां के ऐतिहासिक सिख गुरुद्वारे गुरु साहिबानो के पवित्र चरण कमलो की याद दिलाते है। अपने इस लेख में हम हरियाणा के 5 सिख गुरुदवारों को बारे में जानेंगे..

गुरुद्वारा पहली पातशाही – Gurudwara pehli Patshahi

सिखो के पहले गुरु गुरु नानक देव जी को समर्पित पानीपत का गुरुद्वारा पहली पातशाही, उनकी पहली उदासी के दौरान पानीपन आने की याद में बनाया गया है। यहां उनकी मुलाकात फेमस सूफी संत शेख सरफ , अबू अली कलंदर से हुई थी। 2017 में इसकी पुरानी संरचना ढह गई थी, जो कि 2026 में बन कर फिर से तैयार हुई है। ये गुरुद्वारा रोजाना सुबह 4 बडे खुलता है और रात 9 बजे बंद होता है।

गुरुद्वारा श्री गढ़ी साहिब – Gurudwara Shri Garhi Sahib

कैथल जिले के गढ़ी नजीर गांव में स्थित गुरुद्वारा श्री गढ़ी साहिब नौवे गुरु गुरु तेगबहादुर की याद में बनाया गया है। कहते है कि जब गुरुसाहिब 1675 में दिल्ली की यात्रा पर जा रहे थे तब गढ़ी नजीर के एक अमीर व्यापारी मुहम्मद खान ने गुरु साहिब से यहां आने का आग्रह किया था। यहां गुरुसाहिब ने कुछ समय बिताया और संगतो को धर्म की शिक्षा दी.. कमल के आकार के गुंबद और सफेद संगमरमर की संरचना पारंपरिक सिख वास्तुकला को प्रदर्शित करता है। ये रोजाना सुबह 5 बजे खुलता है और राज 10 बजे बंद होता है।

गुरुद्वारा शीशगंज साहिब पातशाही नौवीं – Gurudwara Sis Ganj Sahib, Patshahi

करनाल जिले के पुराने तरौरी में स्थित है गुरुद्वारा शीशगंज साहिब पातशाही नौवी.. जो कि नौवे गुरु गुरु तेगबहादुर की शहीदी के सम्मान में बनाया गया। इस स्थान पर ही भाई जैता जी ने गुरुसाहिब का शीश ले जाते समय रात बिताई थी। यहीं भोरा साहिब है.. 24 घंटे खुला रहने वाला ये गुरुद्वारा.. सिखो के लिए बेहद पवित्र और अहम स्थान है। ये पांच मंजिला इमारत है, जिसके भूतल पर ही दरबार साहिब मौजूद है.. वहीं संगतो के ठहरने की भी सुविधा है।

गुरुद्वारा श्री बादशाही बाग साहिब – Gurudwara Shri Badshahi Bagh Sahib

अंबाला शहर के अबाला हिसार रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बादशाही बाग साहिब दसवे गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित है। जब गुरुसाहिब छोटे थे तो अपनी मां के साथ अपने मामा के यहां लखनौर जाया करते थे, और लौटते वक्त इसी बाग में आराम करते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात बाग के रखवाले पीर अमीर दीन से हुई थी, जिसने गुरु साहिब को बाज की लड़ाई कराने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन गुरु साहिब ने वहां दो आम चिड़िया को आर्शिवाद देकर बाज से लड़वाया। यहीं चिड़ियों से मैं बाज लड़ाऊ वाली पक्ति कहीं थी। जिनकी याद में निशानवालियां मिसल के सरकार ने यहां एक छोटा सा गुरुद्वारा बनवाया था, जिसे 1931 में संत गुरुमुख सिंह ने भव्यता से नया रूप दिया। जो कि सफेद पत्थरो से विशाल गुंबद के साथ बनाया गया है। ये रोजाना सुबह 4 बजे खुलता है और रात को 10 बजे बंद हो जाता है।

गुरुद्वारा लखनौर साहिब – Gurudwara Laknaur Sahib

गुरु गोबिंद सिंह जी माता गुजरी का मायका अंबाला जिले के नारायणगढ़ में पड़ने वाला लखनौर ही था.. इस स्थान पर दसवे गुरु गोबिंद सिंह जी ने करीब 6 महीने बितायें थे। यहीं गुरु साहिब के आशीर्वाद से एक मीठे पानी का कुआं है.. जो कभी नहीं सूखता है। वहीं गुरु साहिब की पलंग, पीतल की थालियां, लंगर के बर्तन औऱ गुरु साहिब के हथियार भी रखे हुए है। जो गुरु साहिब के बचपन की याद दिलाते है। उन्ही की याद में लखनौर में गुरुद्वारा लखनौर साहिब बनाया गया है। ये गुरुद्वारा सुबह 4 बजे खुलता है और रात 9 बजे बंद होता है। आपको बता दें, ये हरियाणा के 5 ऐतिहासिक गुरुद्वारे.. जो हरियाणा में सिख धर्म के फलने फूलने की कहानी कहते है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds