4 साल की मासूम को पहले किया अगवा, फिर मारकर खेत में फेंककर हत्यारे…बिजनौर से आई दिल दहलाने वाली घटना

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर प्रदेश में हाल ही में चुनाव हुए, जिसमें योगी सरकार की एक बार फिर से सत्ता में वापसी हुई। ये चुनाव कई मुद्दों पर लड़े गए। इसमें कानून व्यवस्था भी एक बड़ा मुद्दा था। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की तरफ से तमाम बड़े बड़े दावे किए गए। लेकिन इन दावों की हकीकत तब खुलती है, जब प्रदेश के अलग अलग इलाकों से हत्या, लूटपाट की घटनाएं सामने आती है। 

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सामने आया है। बिजनौर में एक 4 साल की लापता बच्ची का शव खेत में पड़ा हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक मासूम की गला घोंटकर हत्या की गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को बच्ची लापता हुई थी। इसके बाद बुधवार को उसका शव खेत में मिला। आरोपी उसे वहां फेंककर फरार हो गए। 

मामला नहटौर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर का है। यहां का रहने वाला अंकुर सैनी नाम का एक व्यक्ति नोएडा में काम करता था। वो होली की छुट्टी पर घर आया था। अंकुर के तीन बच्चे थे। मंगलवार सुबह तीन बच्चों स्कूल गए थे। छुट्टी होने पर के भाई-बहन तो वापस आ गए, लेकिन अनामिका घर के पास ही खेलने लगी। वो इस दौरान ही लापता हो गई। 

परिजनों ने उसे ढूढ़ने की काफी कोशिश की, लेकिन अनामिका कही नहीं मिली। देर शाम फिलहाल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। परिजनों की तहरीर पर नहटौर थाना पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और बच्ची की तलाश में जुट गए। इसके बाद बुधवार सुबह एक ग्रामीण को में बच्ची का शव पड़ा मिला। 

एएसपी पूर्वी ओमवीर सिंह, सीओ अजय अग्रवाल ने घटनास्थल पहुंचे और वहां की जांच की। पुलिस के अनुसार बच्ची के गले पर निशान मौजूद थे। साथ ही साथ शव के पास से कपड़े की कतरन भी मिली। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर बच्ची की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कह रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds