प्रेग्नेंट पत्नी को दिया धोखा… आरजे महवश के वायरल वीडियो से जुड़ा युजवेंद्र चहल का नाम, जानें क्या है पूरा सच| RJ Mahvash viral video

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

RJ Mahvash viral video: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और मशहूर आरजे महवश के रिश्ते की चर्चा अक्सर सोशल मीडिया के गलियारों में होती रहती है। इस बीच इंटरनेट पर महवश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी शख्स पर अपनी गर्भवती पत्नी को धोखा देने का गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। इस क्लिप के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सीधे तौर पर युजवेंद्र चहल और उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के अलगाव से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि, वायरल हो रहे इस दावे की जमीनी हकीकत कुछ और ही है और लोग इसे पूरी तरह गलत संदर्भ में देख रहे हैं।

और पढ़ें: भाई आपने कहा, इसलिए मैंने बॉडी बनाई… जन्मदिन पर सलमान के विश का किंग खान ने दिया मजेदार जवाब| Shah Rukh Khan birthday

क्या कहा था महवश ने वायरल वीडियो में? RJ Mahvash viral video

वायरल क्लिप में आरजे महवश एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान काफी भावुक और गुस्से में नजर आ रही हैं। वह कहती सुनाई देती हैं, “हे भगवान, ऊपर वाला ही आपको ऐसे लोगों से बचाता है। उस आदमी का तलाक इसलिए हुआ क्योंकि उसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया था। जो इंसान फितरत से धोखेबाज होता है, वह हमेशा धोखेबाज ही रहता है, उसे कोई नहीं बदल सकता।”


इस छोटे से हिस्से को काटकर लोगों ने सोशल मीडिया पर इस तरह शेयर करना शुरू कर दिया, मानो महवश यह सब युजवेंद्र चहल के बारे में कह रही हों।

क्या है वीडियो के पीछे की असली कहानी?

असल में महवश यहां चहल के बारे में बिल्कुल बात नहीं कर रही थीं। जब उसी बातचीत का पूरा हिस्सा सामने आया, तो तस्वीर साफ हो गई। महवश अपने 19 साल की उम्र के दौर का एक पुराना किस्सा साझा कर रही थीं। उन्होंने बताया कि उस वक्त फेसबुक के जरिए उनकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले एक लड़के से हुई थी। उस लड़के ने अपनी गर्भवती पत्नी को धोखा दिया था, जिसके चलते उसका तलाक हो गया था।

यानी महवश जिस लड़के का जिक्र कर रही थीं, वह अलीगढ़ का रहने वाला था। वहीं दूसरी ओर, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और उनका अलीगढ़ से कोई लेना-देना नहीं है। इस तरह सोशल मीडिया पर अधूरा वीडियो फैलाकर गलत धारणा बनाई जा रही थी।

चहल और धनश्री के रिश्ते का सफर

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की पहली मुलाकात कोविड-19 लॉकडाउन के दिनों में हुई थी। इसके बाद दोनों करीब आए और साल 2020 में दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक सका और साल 2025 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया। बाद में एक शो के दौरान धनश्री ने रिश्ते में मिले धोखे को अलग होने की मुख्य वजह बताया था। इसी पृष्ठभूमि के चलते लोगों ने महवश के बयान को बिना सोचे-समझे चहल से जोड़ दिया।

और पढ़ें: संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में भारी बवाल! बेटी ने कैमरों की तरफ किया आपत्तिजनक इशारा? इंटरनेट पर मचा तहलका| Sanjay Gupta funeral video

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds