ममता की करारी हार! योगी ने बंगाल में छीनीं 18 सीटें, भवानीपुर भी नहीं बचा पाईं दीदी | West Bengal Election Results

Rajni | Nedrick News West Bengal Published: 05 मई 2026, 03:37 PM Updated: 05 मई 2026, 04:29 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

West Bengal Election Results: चुनावी लहर में राजनीतिक पार्टियां जनता पर अपना प्रभाव छोड़ने के लिए चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार के लिए अपने दिग्गज ‘स्टार प्रचारकों’ को रण में उतारती हैं। कुछ खास नेताओं को इस श्रेणी में रखा जाता है जिनके भाषणों का सीधा असर मतदाताओं पर होता है और यही कारण है कि उन्हें स्टार प्रचारक कहा जाता है। बंगाल चुनाव में भी सभी दलों ने अपने सबसे बड़े चेहरों को आजमाया, लेकिन इस महासंग्राम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू सिर चढ़कर बोला।

और पढ़ें: Top 5 Ghaziabad News: साजिश से लेकर शिक्षा माफिया तक, गाजियाबाद की इन 5 खबरों ने हिलाकर रख दिया शहर!

TMC को झटका

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और इस बार राज्य की सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है, वहीं सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। हालात इतने उलट रहे कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक भवानीपुर सीट तक नहीं बचा पाईं।

22 में से 18 सीटों पर जीत (West Bengal Election Results)

इस चुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। खुद पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता बंगाल के रण में उतरे। लेकिन सबकी खास नजर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिकी थी—लोग देखना चाहते थे कि योगी के प्रचार का जमीन पर क्या असर होगा। अब जो नतीजे आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ ने कुल 22 सीटों पर प्रचार किया था, जिनमें से बीजेपी ने 18 सीटों पर फतह हासिल की। इस 81% के शानदार स्ट्राइक रेट ने यह साबित कर दिया कि बंगाल में ‘योगी फैक्टर’ काफी मजबूत रहा।

इन इलाकों में रहा दबदबा

योगी आदित्यनाथ ने जिन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कीं, उनमें सोनामुखी, नंदकुमार, कांथी दक्षिण, बाराबनी, रामपुरहाट, बोलपुर, माथाभंगा, धुपगुड़ी, जॉयपुर, गारबेटा, जोरासांको, चकदहा, उदयनारायणपुर, नबद्वीप, कटवा, बागदा, धानेखाली, राजारहाट गोपालपुर, मालदा और कालचीनी जैसी सीटें शामिल थीं। इसके अलावा उन्होंने बांकुड़ा, कल्याणी और दमदम जैसे बड़े केंद्रों पर रोड शो भी किया। जहाँ उमड़ी भारी भीड़ ने ही जीत की बुनियाद रख दी थी।

इन सीटों पर दर्ज की जीत (West Bengal Election Results)

योगी आदित्यनाथ के प्रचार का असर इन सीटों के नतीजों में साफ दिखा। सोनामुखी, नंदकुमार, कांथी दक्षिण, बाराबनी, रामपुरहाट, माथाभांगा, धुपगुड़ी, बांकुड़ा, जॉयपुर, जोरासांको, चकदहा, नबद्वीप, कटवा, बागदा, कल्याणी, दमदम, मालदा और राजारहाट गोपालपुर जैसी सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की।

कुल मिलाकर देखा जाए तो पश्चिम बंगाल के इस चुनाव में बीजेपी ने न केवल जोरदार वापसी की है, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘स्ट्राइक रेट’ यह साबित करने के लिए काफी है कि उनका चुनावी जादू पार्टी के लिए बड़ा गेम-चेंजर साबित हुआ।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds