क्यों सबसे अलग है पुष्कर मेला और क्यों यहाँ पर आते विदेशी पर्यटक, जानिए इस मेले की खासियत

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 नवम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 03 नवम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दो साल के बाद लौटी है पुष्कर मेले की रौनक, जानिए कैसा होता है ये मेला 

हर साल दिवाली के बाद आने वाली कार्तिक पूर्णिमा को राजस्थान में पुष्कर मेला का आयोजन होता है. जहाँ पर पूरी दुनिया भर से करीब तीस हजार से ज्यादा विदेशी इस मेले का हिस्सा बनते हैं. वहीं इस बार ये मेला एक नवम्बर से यह शुरु हुआ और नौ नवम्बर तक जारी रहने वाला है और हर बार की तरह इस बार भी इस मेले में कई लाख लोग हिस्सा लेंगे.

जानिए क्या है पुष्कर मेला की खासियतक्यों सबसे अलग है पुष्कर मेला और क्यों यहाँ पर आते विदेशी पर्यटक, जानिए इस मेले की खासियत — NEDRICK NEWS

इस पुष्कर मेला कार्तिक पूर्णिमा को शुरू होता है और पुष्कर की झील में नहाना, तीर्थ करने के समान माना गया है। इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु झील में डुबकी लगाकर, ब्रह्मा जी का आशीर्वाद लेते हैं और मेले में खरीद फरोख्त करते हैं। बता दें, भारत में सिर्फ यही पर इकलोता ब्रह्मा जी का मंदिर है और इस मंदिर को लेकर कई सारी आस्था जड़ी हुई है.

पुष्कर मेले का आकर्षणक्यों सबसे अलग है पुष्कर मेला और क्यों यहाँ पर आते विदेशी पर्यटक, जानिए इस मेले की खासियत — NEDRICK NEWS

ब्रह्मा जी की नगरी लगने वाले ये मेला एशिया में सबसे बड़ा पशु मेला है। यहां पर ऊंट, घोड़े, गाय, बकरियां और अन्य जानवर के कई करतब दिखाए जाते हैं और जानवरों के बीच कम्पीटिशन भी होते हैं।

ऊंट और मूछ होते हैं इस मेले की शानक्यों सबसे अलग है पुष्कर मेला और क्यों यहाँ पर आते विदेशी पर्यटक, जानिए इस मेले की खासियत — NEDRICK NEWS

इस मेले में ऊंटों के बीच तरह तरह के गेम्स और कंपीटिशन करवाए जाते हैं। जिसकी वजह से ऊंटों को इस मेले की शान कहा जाता है. यहाँ पर ऊंटों एक बीच वेटलिफ्टिंग और दौड़ अहम हैं। वहीं इस मेले में किसकी मूछ कितनी लंबी है और कितनी शानदार है इसकी भी प्रतियोगिता होती है। लोग कई मीटर लंबी मूछें लेकर आते हैं।

दो साल के बाद लौटी है पुष्कर मेले की रौनक

क्यों सबसे अलग है पुष्कर मेला और क्यों यहाँ पर आते विदेशी पर्यटक, जानिए इस मेले की खासियत — NEDRICK NEWS


देश में फैले कोरोना वायरस के 2 साल के बाद इस मेला का आयोजन किया जा रहा है. सीएम अशोक गहलोत ने एक लाख पचास हजार दीपक जलाकर इसका उद्घाटन किया है। वहीं 2 साल के बाद शुरू हुए इस मेले को अच्छी शुरुआत मिली है. वहीं इस बार हर साल दिवाली के बाद आने वाली कार्तिक पूर्णिमा को यह मेला लगता है। इस बार एक नवम्बर से यह शुरु हुआ और नौ नवम्बर तक जारी रहने वाला है।

इन देशों से आते हैं लोगक्यों सबसे अलग है पुष्कर मेला और क्यों यहाँ पर आते विदेशी पर्यटक, जानिए इस मेले की खासियत — NEDRICK NEWS


अजमेर से बारह किलोमीटर दूरी पर स्थित पुष्कर सरोवर हिंदुओं के लिए तीर्थ की तरह है। वें यहाँ पर लगने वाले मेले भारतियों के साथ रूस, अमेरिका, इटली, फ्रांस, इजराइल, दुबई हर बड़े देश से विदेशी आते हैं और उनका देशी सत्कार होता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds