कौन है नूपुर शर्मा जिसके बयान से मचा बवाल, जानिए पूरी कहानी…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 जून 2022, 05:30 AM Updated: 07 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

नूपुर शर्मा ये नाम सुर्खियों में बना हुआ है। नूपुर शर्मा ने जब से विवादित टिप्पणी की है, तब से हर कोई जानना चाहता है कि कौन है नूपुर शर्मा, जिसे पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई गई है। आइए जानतें है इनके बारें में।

दरअसल, नूपुर शर्मा तब से चर्चा में आई जब से उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया। इस मुद्दें की आग की लपटे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि कई इस्लामिक देशों में भी पहुंची। जिसके बाद नूपुर शर्मा के इस बयान के कारण कई देशों ने भारत से मांफी की मांग की। इसके अलावा नूपुर पर कार्रवाई की भी मांग की गई। जिसके बाद बीजेपी से उन्हें निलंबित कर दिया गया।

नूपुर शर्मा को मिली पुलिस सुरक्षा

अब नूपुर शर्मा के विवादित बयान वायरल होने के बाद उन्होंने पुलिस हत्या की धमकी मिलने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की सेक्योरिटी विंग ने उन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा दी है। हालांकि अब उन्हें मुंबई पुलिस ने समन भेजा है औऱ 22 जून को पेश होने के लिए कहा है।

कौन है नूपूर शर्मा 

नूपुर शर्मा एक एडवोकेट है। इसके साथ ही वो भारतीय जनता पार्टी की नेता भी रह चुकी है। उन्होंने अपनी लॉ की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने LLM की डीग्री लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से हासिल की। इसके अलावा नूपुर को राजनिती में कॉलेज के दिनों से ही सक्रियता थी। जिसके बाद वो राजनीति में आ गई।

पहली बार राजनीति में कब आईं

नूपुर शर्मा 2008 में डीयू के स्टूडेंट यूनियन की प्रेसिडेंट भी रह चुकी है। जिसके बाद वे स्टूडेंट के बीच जाना-माना चेहरा बन गई। इसके बाद राजनीति में अपना कदम आगे बढ़ाते हुए वो बीजेपी युवा मोर्चा में शामिल हो गई। वहीं राजनीति में नूपुर शर्मा ने पहली बार 2015 में अपना हाथ आजमाया था। उस समय उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और वर्तमान के दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार ही मिली थी।

कौन-कौन से पद पर रहीं नूपुर

नूपुर शर्मा का बीजेपी से गहरा नाता रह चुका है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में कई बड़े पदों पर कार्यभार संभाला है। नूपुर शर्मा दिल्ली से बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य भी रह चुकी है। इसके अलावा वो बीजेपी की यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा का चेहरा भी बन चुकी है। वहीं नूपुर शर्मा बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुकी है। हालांकि उनका विवादित बयान तूल पकड़ने के बाद उन्हें बीजेपी से निलंबित कर दिया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds