Sidhu Moosewala के परिवार से मिलेंगें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, मंगलवार को पहुंचेगें सिद्धू के गांव मानसा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 जून 2022, 12:00 AM Updated: 06 जून 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

गायक सिद्धू मूसेवाला के दर्दनाक मौत के बाद उनके घर पर माता-पिता को मिलने वालों का सिलसिला जारी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और देश के गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेता सिद्धू मूसेवाला के घर जाके उनके माता-पिता को ढांढस बंधा चुके हैं। आप सरकार के वित्त मंत्री हरपाल चीमा और पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मूसेवाला के घर पहुंचे के सिद्धू के माता-पिता से मुलाक़ात कर चुके हैं। अब कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के 10वें दिन उनकी फैमिली से मिलने उनके गांव मानसा पहुंचेंगे।

राहुल और प्रियंका मंगलवार को Sidhu Moosewala के घर जाएंगे और उनके माता-पिता से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस महासचिव Rahul Gandhi के दौरे को देखते हुए पंजाब पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। बता दें , पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद ही पंजाबी सिंगर, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला को 29 मई को मानसा में लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने गोली मार कर हत्या करदी थी। सिद्धू ने इसी साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) के टिकट पर ही मानसा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी  के उम्मीदवार विजय सांगला ने उन्हें 67 हजार वोटों से हराया था। 

राहुल गांधी ने हत्या पर किया था ट्वीट

 पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने दुखा जताया था। तब उन्होंने ट्वीट किया था कि होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं। दुनियाभर से उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।  मूसेवाला की हत्या के एक दिन पहले ही राज्य के 424 लोगों की सुरक्षा में कमी को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरा भी था।

Sidhu Moosewala के परिवार से मिलेंगें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, मंगलवार को पहुंचेगें सिद्धू के गांव मानसा! — Nedrick News

पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर ने आप सरकार पर हमला बोला 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री  भट्ठल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल, पूर्व राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़ व पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने भी मूसा गांव पहुंच कर सिद्धू के माता-पिता के साथ दुख साझा किया था और हर जरूरत मदद करने का वादा किया। परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी सिद्धू के घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गायक मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाना सरासर गलत था। पंजाब  सरकार बुरी तरह विफल हो चुकी है। पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही है और नाही अपराधियों को कानून का कोई खौफ हैं। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी सिद्धू के घर जाकर शोक व्यक्त किया था और मान सरकार की हत्या के लिए जमकर निंदा की थी। विपक्ष का आप सरकार पर निशाना हैं कि पंजाब की सरकार की बागदौड़ पूरी तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के हाथों हैं, भगवंत मान बस एक नाम के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds