क्या है Bts बैंड, कौन है बैंड के सबसे युवा Artist, जानिए इनके बारे में….

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 जून 2022, 05:30 AM Updated: 01 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

BTS आज एक मशहूर बैंड बन चुका है, जिसने दुनियाभर में तहलका मचा रखा है। ये एक ऐसा k pop band हैं जिसने hip hop industry में धमाल मचाया हुआ है। हालांकि बहुत कम लोगों को ही bts की कहानी के बारे में पता है। तो आइए इसके बारें में विस्तार से बताते है।

BTS 7 लड़कों का ग्रुप है, जिसे बैंग्टन बॉयज के नाम से भी जाना जाता है। इस ग्रुप में सात सदस्य हैं, जिसमें 4 गायक हैं- Jin, Jimin, V and Jungkook और 3 रैपर्स- Suga, J-hope and Rap Monster हैं। BTS  ग्रुप अपने सॉन्ग और परफॉर्मेंस के अलावा अपने लुक्स, ड्रेसिंग स्टाइल और हेयर स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते है। BTS को कोरियन भाषा में BangTan Sonyeondan कहते हैं, जिसका अर्थ Bulletproof boy scouts है। इसी का शॉर्ट फॉर्म BTS है। इस ग्रुप की शुरूआत साल 2010 में हुई थी। लेकिन इनका डेब्यू साल 2013 में एल्बम 2 कूल 4 स्कूल से हुआ था। अब तक BTS  कई म्यूजिक एल्बम लांच कर चुका है। 

क्या है Bts बैंड, कौन है बैंड के सबसे युवा Artist, जानिए इनके बारे में.... — NEDRICK NEWS

क्या आप जानते है कि कैसे bts एक band बना। BTS band के मेंबर को कैसे ढूंढा गया। तो आज हम इसी band के एक मशहूर artist की पूरी कहानी जानेंगे। उस artist का नाम Jungkook है। 

Jungkook एक multi-talented korean hip-hop superstar हैं। ये एक सिंगर, songwriter, producer, dancer और vocalist है। jungkook bts के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं । jungkook bts से महज 15 साल की उम्र से ही जुड़े हुए हैं। आज bts के इस मेंबर की पूरी दुनिया दीवानी है। ये अपने फैशन सेंस, स्टाइल और लुक के लिए जाने जाते है।

क्या है Bts बैंड, कौन है बैंड के सबसे युवा Artist, जानिए इनके बारे में.... — NEDRICK NEWS

बता दें कि 2019 में jungkook दुनिया के तीसरे most loved celebrity of the year चुने गए थे। 2018 में jungkook 18वें नंबर पर थे। इसके अलावा jungkook चीन के बड़े-बड़े सुपरस्टारों को पछाड़ते हुए लगातार 10वीं बार चीन के सबसे चाहिते सेलिब्रिटी चुने गए थे। वहीं 2017 में वे most loved celebrity की लिस्ट में 17वें नंबर पर शामिल हुए। इससे पहले 2016 में jungkook का इस लिस्ट मे पहली बार नाम आया था और ये अपने डेब्यू year मे 20वें रैंक पर चुने गए थे। 

क्या है Bts बैंड, कौन है बैंड के सबसे युवा Artist, जानिए इनके बारे में.... — NEDRICK NEWS

वहीं 2018 में jungkook का एक वीडियो viral हुआ। जिसमें वह अपने स्टूडियो में गाना गा रहे थे। जिसके बाद वो वीडियो तेजी से वायरल हुआ औऱ उसे लोगों ने खूब पसंद किया। उनका वो वीडियो 2018 में साउथ कोरिया का सबसे ज्यादा retweeted वीडियो बना।

क्या है Bts बैंड, कौन है बैंड के सबसे युवा Artist, जानिए इनके बारे में.... — NEDRICK NEWS

इसके अलावा Jungkook रिकार्ड ब्रेकर भी माने जाते है। उन्होंने 2018 में live broadcast किया था, तब दुनियाभर से उनके 3.7 मिलियन लाइव दर्शक जुड़े थे। अपने इसी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उन्होंने 2021 में solo broadcast किया। तब v live पर 22 मिलियन रियल टाइम दर्शक जुड़े थे। उनके इसी लाइव broadcast को देखकर पता लगता है कि वे दुनियाभर में फैंस के कितने चहिते है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds