Vedanta Share News : डिविडेंड की घोषणा के बाद 'Vedanta Share' छह फीसदी उछला, शेयरहोल्डर्स की हो गई चांदी!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

 बुधवार को शेयर बाजार में वेदांता शेयरहोल्डर्स (Vedanta Share Holders) के लिए एक बड़ी खुशखबरी वाली खबर आई है। क्यूंकि डिविडेंड की घोषणा के बाद (Vedanta Share) छह फीसदी उछलाव देखने को मिला है। मेटल्स और माइनिंग सेक्टर की वेदांता (Vedanta) दिग्गज कंपनी ने प्रति शेयर 19.5 का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है। कंपनी दूसरी बार अंतरिम लाभांश देने जा रही है। स्टॉक सुबह तेजी के साथ खुला और कारोबार के दौरान 253.25 रुपये तक पहुंच गया। अभी यह शेयर छह फीसदी की तेजी के साथ तेजी से ट्रेड कर रहा है। अच्छी बात यह है कि ”शेयर की कीमत में तेजी के साथ-साथ इसका वॉल्यूम भी बढ़ा है”। इस शेयर ने एक जुलाई के बाद किसी सिंगल डे में सबसे ज्यादा वॉल्यूम दर्ज किया है। अभी आधे दिन का कारोबार बचा है और यह शेयर 20 दिन के एवरेज को पार कर चुका है।

शेयर मूविंग एवरेज से भी ज्यादा ऊपर उठ रहा है 

टेक्निकली देखा जाएं तो यह शेयर अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज यानी 20 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। इतना ही नहीं, इसका शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज लगातार ऊपर बढ़ रहा है। इसके अलावा, इस स्टॉक ने 21 दिन का फ्रेश हाई टच कर लिया है और यह 250 रुपये के लेवल से ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसका डेली 14 दिन की अवधि का RSI इसके पिछले स्विंग हाई से ऊपर है और 50 जोन से आगे है। इसका +DMI इसके -DMI से आगे निकल चुका है। साथ ही MACD हिस्टोग्राम बुलिश मूमेंटम में तेजी का इशारा दे रहा है। वेदांता शेयरहोल्डर्स (Vedanta Share Holders) आगे भी ऐसी खुशखबरी की उम्मीद हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds