Varanasi demolition news: सड़क चौड़ीकरण में 14 नए मकान तोड़े गए, प्रशासन ने किया सुरक्षा का बड़ा इंतजाम

Nandani | Nedrick News Published: 11 फ़रवरी 2026, 10:24 PM Updated: 11 फ़रवरी 2026, 10:24 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Varanasi demolition news: दालमंडी की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत मंगलवार को ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहा। बुलडोजरों की मदद से 14 नए भवन ध्वस्त किए गए। इस अभियान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। सोमवार को 21 भवन ध्वस्त किए गए थे, जिनका मलबा हटाने का काम मंगलवार को भी जारी रहा।

और पढ़ें: Dalmandi Varanasi demolition: दालमंडी में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 21 इमारतें ढहीं, मकान मालिक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग

सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम (Varanasi demolition news)

ध्वस्तीकरण के दौरान पुलिस और पीएसी कर्मियों ने सघन सुरक्षा व्यवस्था बनाई। गलियों में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही को रोका गया। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। वहीं ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया गया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे, ताकि अभियान सुचारू और सुरक्षित ढंग से चल सके।

विरोध और वायरल वीडियो

ध्वस्तीकरण का विरोध भी हुआ। कुछ महिलाओं ने अभियान का विरोध करते हुए हंगामा किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो महिलाएं पुलिस कर्मियों को खरी-खोटी सुनाती दिखीं। यह वीडियो तेजी से साझा किया गया और लोगों के बीच प्रतिक्रिया पैदा हुई।

आगजनी और हंगामा करने वालों पर FIR

गत सोमवार को हुई आगजनी और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद और छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले अजमत का नाम शामिल है। इसके अलावा हंगामा करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार फारुख से मंगलवार को पूछताछ की गई। दालमंडी चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह चौहान की तहरीर पर अजमत, फारुख खान और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ चौक थाने में FIR दर्ज की गई।

ध्वस्तीकरण और मुआवजा योजना

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत अब तक 50 से अधिक मकान ध्वस्त किए जा चुके हैं। इनमें से 21 मकानों को जर्जर घोषित किया गया था। कुल 101 हिस्सेदारों में अब तक 24 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जा चुका है।

योजना के अंतर्गत कुल 181 मकानों को ध्वस्त किया जाना है और कुल 191 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। अब तक 50 से अधिक लोगों ने मुआवजे की रजिस्ट्री करवाई है।

और पढ़ें: India-America Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सवाल, क्या फायदे से ज़्यादा नुकसान झेलेंगे किसान?

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds