Trump-Mansion Mar-A-Lago: ट्रंप के “Winter White House” की कहानी, जहां राजनीति, धन और शक्ति का मेल होता है

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 21 जनवरी 2025, 12:00 AM 🔄 Updated: 21 जनवरी 2025, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Trump-Mansion Mar-A-Lago:1984 की एक सर्द रात, डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा की सड़कों पर घूम रहे थे। एक कैब ड्राइवर से बातचीत के दौरान उन्होंने फ्लोरिडा की सबसे महंगी प्रॉपर्टी के बारे में पूछा। ड्राइवर ने “मार-ए-लागो” का नाम लिया। उसी रात ट्रंप ने पहली बार इस आलीशान महल को देखा और इसे खरीदने का फैसला कर लिया। आज यह प्रॉपर्टी न सिर्फ ट्रंप के जीवन का एक अहम हिस्सा है, बल्कि वैश्विक राजनीति और शक्ति का केंद्र भी बन चुकी है।

और पढ़ें: Donald Trump Latest News: BRICS को धमकी, WHO से बाहर, थर्ड जेंडर और इमिग्रेशन पर सख्ती… जानिए ट्रंप के 10 बड़े फैसले

मार-ए-लागो का इतिहास – Trump-Mansion Mar-A-Lago

1927 में अमेरिका की सबसे धनी महिला मार्जरी मेरीवेदर पोस्ट ने “मार-ए-लागो” का निर्माण कराया। यह प्रॉपर्टी 20 एकड़ में फैली है, जिसका नाम स्पेनिश भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब है “समुद्र से झील तक।” इसे बनाने में करीब 70 लाख डॉलर खर्च हुए, जो आज के हिसाब से लगभग 10 करोड़ डॉलर के बराबर है।

Trump-Mansion Mar-A-Lago Winter White House
Source: Google

मार्जरी को पार्टियों और सामाजिक आयोजनों का शौक था। उन्होंने इस महल को शाही पार्टियों, चैरिटी इवेंट्स और कॉस्ट्यूम बॉल के लिए बनवाया। स्पैनिश और मोरक्कन आर्किटेक्चर में डिजाइन किया गया यह महल अपने समय का मास्टरपीस था।

मार्जरी ने इसे अमेरिकी सरकार को सौंपने की इच्छा जताई ताकि इसे “विंटर व्हाइट हाउस” के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। लेकिन इसके रखरखाव की भारी लागत के कारण सरकार ने इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के बाद वापस पोस्ट फाउंडेशन को सौंप दिया।

डोनाल्ड ट्रंप और मार-ए-लागो

1984 में डोनाल्ड ट्रंप ने इसे खरीदने की ठानी। मार्जरी की बेटियां इसे बेचने को तैयार नहीं थीं, लेकिन ट्रंप की चतुराई और दबाव काम आई। उन्होंने यह धमकी दी कि वह इसके ठीक सामने एक प्रॉपर्टी खरीदकर ऐसा निर्माण करेंगे जिससे मार-ए-लागो का समुद्र का व्यू पूरी तरह ब्लॉक हो जाएगा। अंततः, उन्होंने 1985 में इसे 1 करोड़ डॉलर में खरीद लिया।

1995 में ट्रंप ने इसे प्राइवेट क्लब में तब्दील कर दिया। आज, मार-ए-लागो दो हिस्सों में बंटा है—एक हिस्सा ट्रंप और उनके परिवार के निजी उपयोग के लिए और दूसरा हिस्सा क्लब के रूप में, जहां केवल हाई-प्रोफाइल लोग मेंबरशिप लेकर रह सकते हैं।

मार-ए-लागो की भव्यता और सुविधाएं

मार-ए-लागो न केवल एक प्रॉपर्टी बल्कि एक शानदार अनुभव है। इसमें 20,000 स्क्वायर फुट का एक बॉलरूम है, जिसे पूरी तरह से सोने से सजाया गया है। इसके अलावा:

  • किंगसाइज स्विमिंग पूल
  • वर्ल्ड क्लास स्पा
  • ब्यूटी सैलून
  • पांच टेनिस कोर्ट
  • गोल्फ कोर्स

यहां लग्जरी पार्टियों का आयोजन होता है, जहां दुनिया के सबसे शक्तिशाली और धनी लोग शामिल होते हैं।

राजनीति और शक्ति का केंद्र

मार-ए-लागो को ट्रंप “Winter White House” कहते हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने यहां से कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग जैसे कई बड़े नाम यहां ट्रंप से मुलाकात कर चुके हैं।

विवादों का अड्डा

मार-ए-लागो जितना लोकप्रिय है, उतना ही विवादास्पद भी। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद ट्रंप यहां लौटे। उन पर आरोप लगा कि उन्होंने सरकारी और खुफिया दस्तावेज अपने साथ ले लिए। अगस्त 2021 में एफबीआई ने मार-ए-लागो पर छापा मारा और 337 सरकारी दस्तावेज बरामद किए। इनमें से 21 “टॉप सीक्रेट” थे।

Trump-Mansion Mar-A-Lago Winter White House
Source: Google

मार-ए-लागो के भीतर की दुनिया

मार-ए-लागो के अंदर की दुनिया को लेकर कई किताबें लिखी गई हैं। लॉरेंस लीमर की किताब Mar-a-Lago: Inside the Gates of Power at Donald Trump’s Presidential Palace और लेस स्टैंडीफोर्ड की Palm Beach Mar-A-Lago and the Rise of America’s Xanadu में इसका जिक्र मिलता है।

इन किताबों के अनुसार, यहां अक्सर दौलतमंद लोग पावर और मनी की बातें करते हैं। नस्ली टिप्पणियां और यहूदी विरोधी विचार यहां आम हैं।

ट्रंप और उनकी “Instinct”

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार कहा था,
“Instinct किसी भी चीज से ज्यादा अहमियत रखती है। मैंने अपने सबसे अच्छे फैसले तब लिए, जब मैंने अपनी Instinct को फॉलो किया। मार-ए-लागो खरीदना मेरे उसी Instinct का नतीजा था।”

और पढ़ें: Billionaires in Trump Oath Ceremony: मुकेश अंबानी और मस्क की मौजूदगी! जानिए ट्रंप के शपथ ग्रहण में किन कारोबारी दिग्गजों का जमावड़ा होगा

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds