कहीं इंसानियत शर्मसार तो कहीं नकली किताबों का भंडाफोड़ | Top 5 Ghaziabad News

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 11 जुलाई 2026, 05:11 PM Updated: 11 जुलाई 2026, 05:11 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की 5 बड़ी खबरों में हलचल भरी कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। राजनगर एक्सटेंशन के निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, दुष्कर्म की आशंका से फैला तनाव। मेरठ रोड पर DPSG की स्कूल बस में लगी अचानक भीषण आग, छुट्टी होने के कारण टला बड़ा हादसा।

एमएमजी अस्पताल में नर्सों से मारपीट के बाद डॉक्टरों की पूर्ण हड़ताल, ओपीडी बंद होने से मरीजों में मची आफत। साहिबाबाद साइट-4 में नकली किताबें छापने वाली फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, नामी पब्लिशर्स की 2500 से अधिक पुस्तकें जब्त। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए गाजियाबाद की 14,081 पुरानी गाड़ियां होंगी स्क्रैप, नई BS-6 और EV वाहन खरीदने पर 10 साल तक पूरा टैक्स माफ। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: बारिश से डूबा शहर और जनता बेहाल, 37 लाख का फ्रॉड से लेकर खौफनाक मर्डर तक! | Top 5 Ghaziabad News

निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की मासूम का लहूलुहान शव बरामद

गाजियाबाद की पहली खबर नंदग्राम थाना क्षेत्र से इंसानियत तो शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। राजनगर एक्सटेंशन में एक निर्माणाधीन मॉल (मिक्सन मॉल) परिसर के पास 7 साल की मासूम बच्ची का शव लहूलुहान हालत में बरामद हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची शुक्रवार 10 जुलाई 2026 शाम करीब 7 बजे से लापता थी। परिजनों ने उसकी तलाश की और देर रात करीब 1:10 बजे डायल 112 और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाशी शुरू की और रात में ही निर्माणाधीन मॉल के परिसर से बच्ची का लहूलुहान शव बरामद किया गया। शुरुआती जांच के अनुसार, बच्ची के सिर और मुंह पर लोहे की रॉड या भारी पत्थर से वार करके उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। उसके गले पर भी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस और परिजनों को हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की गंभीर आशंका है।

एसीपी प्रिया श्रीपाल के अनुसार, पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीमों को मौके पर बुलाया गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर 2 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असल वजह और दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

DPSG की बस में लगी भीषण आग (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की दूसरी खबर मेरठ रोड पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPSG) की बस में भीषण आग लग गई, लेकिन गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस में कोई बच्चा सवार नहीं था। बता दें कि आज शनिवार 11 जुलाई 2026 सुबह की है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से बाल-बाल टल गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद के नंदग्राम कट मेरठ रोड के पास हुई। बस में अचानक आग की लपटें उठती देख ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और कूदकर अपनी जान बचाई। प्राथमिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। ड्राइवर बस का शीशा डलवाने के लिए उसे दुकान के पास खड़ा करके गया था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। बस पूरी तरह खाली थी।

व्यस्त सड़क पर बस को धू-धू कर जलता देख मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड के आला अधिकारी इस बात की विस्तृत जांच कर रहे हैं कि किन परिस्थितियों और तकनीकी खामी के कारण बस में इतनी भीषण आग लगी

9वीं 10वीं की छप रही थी अधिक नकली किताबें (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की तीसरी खबर साहिबाबाद क्षेत्र से जहां पुलिस ने एक बड़े जालसाजी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। लिंक रोड थाना पुलिस ने प्रसिद्ध स्कूल पब्लिशर्स के नाम का दुरुपयोग कर धड़ल्ले से नकली किताबें छापने वाले एक कारखाने पर छापा मारा है। पुलिस ने मौके से ढाई हजार से ज्यादा पायरेटेड किताबें बरामद की हैं।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पब्लिशिंग कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधि ललित सरधना की शिकायत के बाद पुलिस ने साहिबाबाद साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी पर रेड की। मौके से कक्षा 9वीं और 10वीं की भारती भवन, धनपत राय और एस चंद पब्लिकेशन के नाम पर छप रहीं 2500 से अधिक नकली किताबें मिलीं, जिन्हें बाजार में खपाने की तैयारी थी। फैक्टरी मालिक जुल्फीकार अली पुलिस को देखते ही चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज

एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना के मुताबिक, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं और कॉपीराइट अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इन नकली किताबों को किन-किन दुकानदारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए बेचा जा रहा था।

नर्सों की मारपीट मामले में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की चौथी खबर एमएमजी अस्पताल से जहां स्टाफ नर्सों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने शनिवार 11 जुलाई 2026 सुबह से पूर्ण हड़ताल शुरू कर दी है। अस्पताल में ओपीडी (OPD) सेवाएं पूरी तरह ठप होने के कारण दूर-दराज से आए सैकड़ों मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 8 जुलाई को अस्पताल में भर्ती मरीज अरविंद मिश्रा की पत्नी ने ऑन-ड्यूटी स्टाफ नर्स हिना विक्टर, दीपा और अलका के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की थी।

स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. राकेश कुमार ने भी घटना के चार दिन बाद प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली और मनमानी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शनिवार सुबह से ही अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और चपरासी काम छोड़कर इमरजेंसी वार्ड के सामने धरने पर बैठ गए हैं।

हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी (OPD) सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पंजीकरण काउंटर और डॉक्टरों के केबिन बंद होने से इलाज के लिए आए मरीजों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। प्रदर्शनकारी कर्मचारी इस बात पर अड़े हैं कि जब तक मारपीट की आरोपी महिला को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

पुरानी गाड़ी होगी स्क्रैप, नई BS-6 या EV लेने पर टैक्स में छूट (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की पांचवी खबर वायू प्रदूषण को लेकर जहां प्रदूषण को नियंत्रित करने और ग्रीन परिवहन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘परिवर्तन योजना’ को मंजूरी दे दी है। इसके तहत गाजियाबाद के 14,081 पुराने व्यावसायिक वाहनों (ट्रक और बसों) को कबाड़ (स्क्रैप) करने का लक्ष्य रखा गया है। पुरानी गाड़ी को स्क्रैप कराकर नई गाड़ी खरीदने वाले मालिकों को सरकार टैक्स में ऐतिहासिक छूट दे रही है।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पुराने वाहनों को अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर (RVSF) पर स्क्रैप करने के बाद नया BS-6 या इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदने पर अगले 10 वर्षों तक मोटर वाहन कर (रोड टैक्स) में 100% की छूट मिलेगी। नए वाहनों के पंजीकरण शुल्क (Registration Fee) को भी पूरी तरह से माफ कर दिया गया है। यदि कोई मालिक नया वाहन न खरीदकर पुराना (सेकेंड हैंड) BS-6 या ईवी व्यावसायिक वाहन खरीदता है, तो उसे रोड टैक्स में 50% की छूट दी जाएगी। एनसीआर क्षेत्र में पंजीकृत इन बसों और ट्रकों पर एक वर्ष से अधिक समय से लंबित कर देनदारियों (Arrears) को भी पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा।

बता दें कि वाहन निर्माता कंपनियां (OEMs) स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट दिखाने पर नए वाहनों की खरीद पर 8 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट देंगी। सरकार ने डीजल और सीएनजी वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए 5 वर्षों तक लोन की मासिक किस्तों पर विशेष ब्याज अनुदान देने का भी प्रावधान किया है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds