कोरोना महामारी के जख्म को ताजा कर देगा फिल्म 'India Lockdown' का खौफनाक टीजर, देखें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 नवम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 09 नवम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’ का टीजर हुआ रिलीज़  

फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’ (india lockdown) का टीजर (teaser) रिलीज़ हुआ है और ये टीजर काफी खौफनाक है. इस टीजर को देखने के बाद ऐसा लगता है कि कोरोना महामारी के दौरान देश में कैसा बड़ा बदलाव आया था साथ ही इस महामारी के कारण देश में लगे लॉकडाउन (lockdown) की वजह से लोगों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ा. 

Also Read- इंस्टा पर स्पेशल पोस्ट लिखकर पलक मुच्छल और मिथुन शर्मा ने शेयर की शादी की तस्वीर, देखें.

कोरोना और लॉकडाउन पर आधारित है ये फिल्म

इस फिल्म में कोरोना और सरकार द्वारा देश में लगाये गए लॉकडाउन की झलक नजर आएगी. वहीं इस लॉकडाउन के दौरान कैसे लोगों का काम छूट जाता है और इस वजह पैदल ही अपने घर जाने का सोचते हैं.

लॉकडाउन के जख्म हो जाएंगे ताजा  

रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’ का टीजर कोरोना महामारी के जरिये मिले जख्म ताजा हो जाएंगे. फिल्म के टीजर में 21 दिनों के लिए किए भारत बंद के एलान का खौफनाक नजारा देखने को मिला है. टीजर की शुरुआत में बताया जाता है, 24 मार्च 2020 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैसे देशभर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी और इस लॉकडाउन की घोषणा के अब्द कैसे देश के हालात बदल गये थे.

इस दिन रिलीज़ होगी ये फिल्म

इस फिल्म इंडिया लॉकडाउन का टीजर जबरदस्त है. वहीं इस फिल्म में कलाकारों की परफॉर्मेंस भी कमाल की है. इस फिल्म में एक्टर प्रतीक बब्बर लीड रोल में हैं, प्रतीक के अलावा आहना कुमार, श्वेता बसु प्रसाद भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं. सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लॉकडाउन में ही की गई थी. वहीं ये  फिल्म 2 दिसंबर, 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-फाइव (Zee5) फिल्म की रिलीज होने वाली है.

Also Read – शादी के नौ महीने से पहले ये एक्ट्रेस बन चुकी है मां.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds