हर डेढ़ साल में लौट आता है कैंसर… पत्नी के कैंसर दर्द पर छलका ‘द फैमिली मैन’ एक्टर का दर्द| Sharib Hashmi Wife Cancer News

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 14 मई 2026, 07:09 PM Updated: 14 मई 2026, 07:09 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Sharib Hashmi Wife Cancer News: वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता शारिब हाशमी इस समय अपनी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी पत्नी नसरीन एक बार फिर कैंसर से जंग लड़ रही हैं। सबसे दर्दनाक बात यह है कि नसरीन को यह बीमारी छठी बार हुई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में दोनों ने अपनी इस लंबी और भावनात्मक जर्नी को लेकर खुलकर बात की, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया।

और पढ़ें: 83 की उम्र में भी थमने का नाम नहीं ले रहे अमिताभ बच्चन! बोले– नींद से ज्यादा जरूरी है काम| Amitabh Bachchan News

2018 में पहली बार हुआ था कैंसर| Sharib Hashmi Wife Cancer News

शारिब हाशमी की पत्नी नसरीन को साल 2018 में ओरल कैंसर डायग्नोज हुआ था। तब से लेकर अब तक यह बीमारी कई बार लौट चुकी है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान शारिब ने बताया कि कैंसर पांच बार वापस आ चुका था और अब छठी बार फिर लौट आया है। इस बार बीमारी पहले से ज्यादा फैल चुकी है और फिलहाल इलाज जारी है। शारिब ने कहा कि ऐसे समय में इंसान के दिमाग में कई तरह के डर और सवाल आते हैं, लेकिन उनकी पत्नी ने हर बार जिस हिम्मत से इस बीमारी का सामना किया, वही पूरे परिवार की ताकत बन गई।

“वो इतनी मजबूती से लड़ती हैं कि हम भी फाइटर बन गए”

शारिब हाशमी ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि नसरीन ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने बताया, “वो इतनी मजबूती से लड़ती हैं कि हम सब भी उनके साथ फाइटर बन गए हैं।” अभिनेता के मुताबिक, परिवार के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा खुद नसरीन हैं, जिन्होंने हर मुश्किल वक्त में साहस बनाए रखा।

हर अस्पताल विजिट में साथ रहे शारिब

नसरीन ने भी इंटरव्यू में अपने पति के सपोर्ट को लेकर दिल छू लेने वाली बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि हर सर्जरी और अस्पताल के दौर में शारिब हमेशा उनके साथ खड़े रहे। नसरीन ने कहा, “चाहे वो शूटिंग में कितने भी बिजी हों, लेकिन किसी न किसी तरह अस्पताल पहुंच ही जाते थे। एडमिट होने से लेकर डिस्चार्ज तक वो वहीं बैठे रहते थे।” उन्होंने बताया कि कई लोग शारिब से कहते थे कि घर जाकर थोड़ा आराम कर लें, लेकिन वह हमेशा मना कर देते थे।

उनके मुताबिक, शारिब का साथ उन्हें मानसिक ताकत देता था और हर मुश्किल वक्त में यही एहसास उन्हें मजबूत बनाए रखता था कि वह अकेली नहीं हैं।

इलाज ने डाला भावनात्मक और आर्थिक असर

नसरीन ने कैंसर के लंबे इलाज से होने वाले मानसिक और आर्थिक दबाव पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि यह सफर बिल्कुल आसान नहीं होता। हर डेढ़ साल में बीमारी वापस लौट आती है और हर बार इलाज का खर्च बहुत ज्यादा होता है। उन्होंने बताया कि लगातार मेडिकल खर्चों का असर परिवार पर पड़ता है, लेकिन शारिब ने बिना किसी से उधार लिए पूरा इलाज संभाला। नसरीन ने कहा कि यह बात उनके लिए बेहद मायने रखती है।

“पांच सर्जरी के बाद चेहरा बदल गया”

नसरीन ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि एक महिला के लिए चेहरे पर पांच सर्जरी से गुजरना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि बीमारी और ऑपरेशन के बाद उनका चेहरा काफी बदल गया और बोलने में भी दिक्कत होने लगी।

उन्होंने भावुक होकर कहा, “कभी-कभी मैं अपनी पुरानी तस्वीरें देखती हूं और सोचती हूं कि मैं कितनी खूबसूरत थी और अब कितनी अलग दिखती हूं।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ इंसान बाहरी चीजों से ज्यादा जिंदगी की अहमियत समझने लगता है।

“कम से कम मैं जिंदा हूं”

इतनी तकलीफों के बावजूद नसरीन ने जिंदगी को लेकर सकारात्मक सोच बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि वह जिंदा हैं और अपने परिवार के साथ हैं। नसरीन ने कहा, “एक समय के बाद ये सारी चीजें मायने रखना बंद कर देती हैं। मुझे लगता है कि मैं खुशकिस्मत हूं कि अपने परिवार के साथ हूं।”

20 साल से साथ हैं शारिब और नसरीन

शारिब हाशमी और नसरीन की शादी 27 दिसंबर 2003 को हुई थी। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं। इस मुश्किल दौर में भी दोनों जिस तरह एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं, वह कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।

और पढ़ें: हर कोई मुझे अपनी पत्नी बनाना चाहता था… 15 की उम्र में शादी पर मौसमी चटर्जी का खुला राज| Moushumi Chatterjee News

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds