यहां अभी तक इन दो नेताओं का शव रखा हुआ वैसे ही सुरक्षित, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 17 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग को शायद ही ऐसा कोई शख्स हो जो न जानता हो, इनकी पहचान के लिए तो केवल नाम ही काफी है. ये सदैव अपने देश में परमाणु हथियारों के निर्माण को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. वहीं आज हम आपको इनके बारे में ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे, शायद आपको इस बात पर यकीन न हो, लेकिन ये सच है कि इन्होंने अपने पिता और दादा के शवों को आज तक सुरक्षित रखा हुआ है.

यहां अभी तक इन दो नेताओं का शव रखा हुआ वैसे ही सुरक्षित, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप — NEDRICK NEWS

दरअसल, किम जोंग के पिता किम जोंग इल और उनके दादा किम जोंग इल सुंग के शव आज भी पहले की तरह वैस ही सुरक्षित रखे हुए हैं. आपको बता दें कि एम्बामिंग की मदद से शवों को लचीला और त्वचा को जवां बनाए रखा जा सकता है, जिसके चलते किम जोंग ने भी अपने पिता और दादा के शवों को कुमसुसन मेमोरियल पैलेस में सुरक्षित रखा हुआ है. बता दें कि इस पैलेस को विशेष तौर पर इन दोनों नेताओं के शवों के लिए ही बनवाया गया था.

यहां अभी तक इन दो नेताओं का शव रखा हुआ वैसे ही सुरक्षित, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप — NEDRICK NEWS

जानकारी के अनुसार यहां पर इस तरह का रिवाज भी है, जिसके दौरान जो भी व्यक्ति कुमसुसन पैलेस के पास जाएगा उसे इन शवों के सामने 3 बार झुकना होगा. इसके अलावा इसमें खासियत ये है कि कुमसुसन मेमोरियल पैलेस की सुरक्षा भी की जाती है. जिसके लिए वहां पर 24 घंटें सैकड़ों जवान तैनात रहते हैं.

यहां अभी तक इन दो नेताओं का शव रखा हुआ वैसे ही सुरक्षित, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप — NEDRICK NEWS

आपको बता दें कि किम जोंग के पिता और दादा के शवों को हर 2 साल पर एम्बामिंग किया जाता है, साल 2016 में मॉस्को में रिलीज की गई एक रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों के शवों की पहली बार एम्बामिंग में लगभग दो लाख डॉलर यानी एक करोड़ 41 लाख रुपये तक का खर्च आया था.

यहां अभी तक इन दो नेताओं का शव रखा हुआ वैसे ही सुरक्षित, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप — NEDRICK NEWS

सूत्र के मुताबिक इन शवों को लेनिन लैब के वैज्ञानिक टीम ने ही संरक्षित रखा हुआ है. बता दें कि 1924 में रूसी नेता व्लादिमीर लेनिन का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था और उनके शव की एम्बामिंग इन वैज्ञानिकों ने ही की थी, आज भी ये मॉस्को के रेड स्कवेयर में रखे हुए हैं. वहीं अब इन वैज्ञानिकों की टीम किम जोंग के पिता और दादा के शवों को भी एम्बामिंग से सुरक्षित रखा हुआ है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds