Sunita Ahuja: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा की पत्नी और ‘लॉक अप सीजन 2’ की कंटेस्टेंट सुनीता आहूजा जेल से बाहर आ गई हैं। अब 59 साल की उम्र में वह एक बड़ा धमाका करने जा रही हैं। भारतीय सिनेमा में पहली बार एक सगी मां और बेटा एक साथ बड़े पर्दे पर अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे।
सबसे खास बात यह है कि वह फिल्म मेकर एकता कपूर की आगामी (Upcoming) हॉरर ड्रामा फिल्म में अपने सगे बेटे यश आहूजा के साथ रील लाइफ में भी मां-बेटे के किरदार में दिखाई देंगी। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि यह फिल्म कब रिलीज होगी और सुनीता आहूजा ने अपने इस धमाकेदार बॉलीवुड सफर को लेकर क्या बड़े खुलासे किए हैं।
और पढ़ें: Kargil War की वो हवाई जंग जिसने पाक के उड़ाए होश! Netflix पर आ रहा है Operation Safed Sagar
बड़ें पर्दे पर डेब्यू करने जा रही है Sunita Ahuja
आपको बता दें कि हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। हालांकि, खराब स्वास्थ्य और डायबिटीज (ब्लड शुगर लेवल) बढ़ने के कारण उन्हें अचानक यह शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। उनकी स्थिति को देखते हुए उनके पति गोविंदा और बेटी टीना आहूजा खुद शो के सेट पर आकर उन्हें वापस घर ले गए।
जेल के इस सफर से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा ने अपने इस बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट की पुष्टि की। मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “मैं यश के साथ फिल्म कर रही हूं जो इसी साल सितंबर 2026 में रिलीज होगी। मैं एकता कपूर को बहुत प्यार करती हूं, उन्हीं की वजह से मैंने यह काम शुरू किया है। फिल्म में मैं यश की सगी मां का ही रोल निभा रही हूं।
Laapataa Ladies फेम एक्ट्रेस लीड रोल में आ सकती हैं नजर
एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह एक हॉरर ड्रामा (Horror Drama) फिल्म होगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक फिल्म के आधिकारिक नाम (Official Title) और रीलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। चर्चा यह भी है कि इस फिल्म में ‘लापता लेडीज’ (Laapataa Ladies) फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल (Nitanshi Goel) भी मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं।
इंटरव्यू के दौरान सुनीता (Sunita Ahuja) ने मीडिया में चल रहे एक बड़े कन्फ्यूजन को भी साफ किया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि कई लोग उनके बेटे को गलती से ‘हर्षवर्धन’ बुलाते हैं, जबकि हर्षवर्धन अभिनेता अनिल कपूर के बेटे का नाम है। उनके बेटे का असली नाम यश आहूजा है। अंत में सुनीता ने फैंस से भावुक अपील करते हुए कहा कि जिस तरह दर्शकों ने सालों तक गोविंदा जी को प्यार दिया,
वैसा ही प्यार उनके बेटे यश को भी उनकी इस नई पारी के लिए दें। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या यश आहूजा भी अपने पिता गोविंदा की तरह बड़े पर्दे पर अपना जादू चला पाते हैं या नहीं? तो आपको कैसी लगी यह जानकारी? क्या आप सुनीता और यश को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं?





























