Kargil War Operation Safed Sagar: अक्सर देशभक्ति की कहानियां हमारे रोंगटे खड़े कर देती हैं। जब भी सिनेमा के पर्दे पर हमारे वीर जवान सरहद की रक्षा के लिए जान की बाजी लगाते हैं, तो सिनेमाघरों में बैठे लोगों का सीना गर्व से चौड़ा और आंखें नम हो जाती हैं।
इसी कड़ी में साल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान आसमान में लड़ी गई ऐतिहासिक जंग पर आधारित, नेटफ्लिक्स (Netflix) की आगामी मिलिट्री ड्रामा सीरीज़ ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ (Operation Safed Sagar) का आधिकारिक टीज़र 11 जुलाई 2026 को रिलीज़ कर दिया गया है। यह वेब सीरीज़ 7 अगस्त 2026 को विशेष रूप से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं इस वेब सीरीज़ की स्टार कास्ट और इसकी अनकही कहानी के बारे में
किन सितारों ने बनाई Operation Safed Sagar में जगह
आपको बता दें कि इस वेब सीरीज से लोगों को उन जांबाज पायलटों की जिंदगी और उनके परिवारों के उस त्याग को करीब से देखने का मौका मिलेगा, जिसे इतिहास के पन्नों में शायद वो जगह नहीं मिल पाई जिसके वे हकदार थे। तो चलिए सबसे पहले बात करते हैं इस वेब सीरीज के स्टार कास्ट की। ओनी सेन के डायरेक्शन में बनी यह वेब सीरीज मशहूर सितारों से सजी हुई है।
इस सीरीज को अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने मिलकर क्रिएट किया है। इस सीरीज को अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने मिलकर क्रिएट किया है। ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टार कास्ट और ओनी सेन का बेहतरीन डायरेक्शन है, जो दर्शकों को कारगिल युद्ध के उन पन्नों से रूबरू कराएगा जो आज तक दुनिया से छिपे थे।
इस मिलिट्री ड्रामा में साउथ और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं उनके साथ अभय वर्मा, दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन और मिहिर आहूजा जैसे कई शानदार कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है।
लगभग 16,000 फीट पर हुई शूटिंग
मेकर्स ने इस शो को बनाने के लिए मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनके मुताबिक, इस सीरीज की शूटिंग असली भारतीय वायुसेना बेस पर और लगभग 16,000 फीट की कड़ाके की ठंड और ऊंचाई पर की गई है। इसमें जंग के सीन को रीयल दिखाने के लिए असली मिग (MiG) विमानों और वायुसेना के जवानों को भी शामिल किया गया है। ये कहानी दर्शकों को उस हवाई युद्ध के बेहद करीब ले जाएगी, जिसे आज तक किसी पर्दे पर नहीं दिखाया गया।
आपको बता दें कि यह पूरी कहानी भारतीय वायुसेना के एक पूर्व अधिकारी के वास्तविक अनुभवों पर आधारित है। इस वेब सीरीज से लोगों को उन जांबाज पायलटों की जिंदगी और उनके परिवारों के उस त्याग को करीब से देखने का मौका मिलेगा, जिसे इतिहास के पन्नों में शायद वो जगह नहीं मिल पाई जिसके वे हकदार थे। अगर आप भी वायुसेना के इस पराक्रम को देखना चाहते हैं, तो यह वेब सीरीज़ 7 अगस्त 2026 से विशेष रूप से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। तो आपको मैचबॉक्स शॉट्स और फील गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी इस वेब सीरीज को लेकर हमारी यह जानकारी कैसी लगी?
































