मामी सुनीता और भांजे कृष्णा के बीच पिघली बर्फ, क्या सुधर रहे हैं गोविंदा परिवार के रिश्ते – Sunita Ahuja Krushna

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 16 अप्रैल 2026, 01:33 PM Updated: 16 अप्रैल 2026, 01:33 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Sunita Ahuja Krushna:  बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के इन दिनो सितारें गर्दिश में चल रहे है..एक तरफ वो लगातार अफेयर की खबरों और तलाक की खबरो में घिरे हुए है, वहीं पत्नी सुनीता पहले ही गोविंदा पर कई संगीन आरोप लगा चुकी है, लेकिन वहीं एक समय ऐसा था जब गोविंदा का अपमान करने वालों के लिए सुनीता हमेशा जवाब देने के लिए तैयार रहती थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि सुनीता गोविंदा के प्रतिद्वंदियों को अपने पाले में लाने की तैयारी में है। जी हां, एंटरटेनमेंट जगत से एक शॉकिंग खबर सामने आई है।

और पढ़े: महिला आरक्षण हक या सियासी बिसात? लोकसभा की 850 सीटों का पूरा सच!

आखिर 14 साल का वनवास खत्म हो गया – Sunita Ahuja 

करीब 14 सालों तक एक दूसरे के जानी दुश्मन रहने वाले सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) और गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के बीच आखिरकार फिर से रिश्ता सुधर ही गया। सुनीता ने खुद कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह को गले लगाया है। दरअसल 15 अप्रैल सुनीता (Sunita Ahuja) बतौर गेस्ट लाफ्टर शेफ के सेट पर पहुंची थी, जहां वो पूरे 14 सालों के बाद कृष्णा और कश्मीरा (Kashmira) को न केवल गले लगाती है बल्कि इसी के साथ कहती है कि आखिर 14 साल का वनवास खत्म हो गया, तो वहीं सुनीता का जेस्चर देखकर कृष्णा और कश्मीरा की आंखो में आंसू आ गए थे, सुनीता के वनवास खत्म होने की बात पर कश्मीरा ने जवाब दिया कि अब किसी और का वनवास शुरु होगा।

और पढ़े: सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों की सेनाओं में भी गूंजता है जो बोले सो निहाल का जयकारा। Sikh army regiment

कश्मीरा के खिलाफ काफी गुस्सा जाहिर

इतना ही नहीं कभी कृष्णा और कश्मीरा के खिलाफ काफी गुस्सा जाहिर करने वाली सुनीता ने बड़े खुले दिल से कहा कि इंसान को जिंदगी में क्या ही चाहिए, बेटा है, बहू है, बच्चे भी हो गए..जिंदगी का क्या भरोसा, आज है कल न हो.. इसिलिए सारी बुराई और बैर जाये भाड़ में। इस बात पर कृष्णा भी मस्ती के मूड में कहते है कि जितना मसाला हमने इतने सालों में मीडिया को दिया है,. उसमें अब हमने आग लगा दी है। कृष्णा कहते है कि अब तक का ये उनका सबसे बेस्ट एपिसोड रहा लाफ्टर क्लास  में… मुझे बहुत अपनेपन का अहसास हुआ।

सुनीता के रिश्ते को लेकर पेपराजी ने सवाल उठाये

हालांकि यहां भी गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर पेपराजी ने सवाल उठाये तो कृष्णा ने सबका मुंह बंद करा दिया। पेपराजी ने सीधे पूछा कि गोविंदा क्यों नहीं आये.. लेकिन कश्मीरा ने जवाब दिया कि उन्हें किसी ने बुलाया ही नहीं.. वहीं कृष्णा ने कश्मीरा को चुप कराते हुए कहा कि वो चुप रहे और मामी आई है तो उनकी कंपनी को इंज़ॉय करें.. अभी मामी की नाराजगी खत्म हो गई है वो ज्यादा जरूरी है। तीनो ने सेट पर काफी मस्ती भी की.. जो बताता है कि उनके बीच अब सब कुछ अच्छा हो गया है।

लेकिन वहीं गोविंदा से जुड़े सवालो को इग्नोर करने का रिजन क्या हो सकता है.. कहीं ऐसा तो नहीं कि गोविंदा की बेवफाई से आहत सुनिता रूठो हुओ को मना रही है.. ताकि गोविंदा से लड़ने में उनकी ताकत दोगुनी हो सकें। हैरानी की बात है कि कृष्णा अपने ही मामा से जुड़े सवालो को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते है। ऐसे में सुनीता के साथ हुए बेहतर रिश्तों से गोविंदा की मुश्किले  न बढ़ जायें। वैसे आपको इन तीनो की मस्ती कैसी लगी।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds