हत्या या आत्महत्या? आखिरी CCTV तस्वीर ने पुलिस के दावों की उड़ाई धज्जियां, न्याय के लिए सिस्टम से भिड़ी माँ | Suchir Balaji

Rajni | Nedrick News America, India Published: 13 अप्रैल 2026, 03:29 PM Updated: 13 अप्रैल 2026, 04:42 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

क्या सिस्टम की कमियां उजागर करना इतना बड़ा गुनाह है कि उसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़े? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रिसर्चर सुचिर बालाजी (Suchir Balaji) की संदेहास्पद मौत को लगभग एक साल से ज्यादा हो गए है, लेकिन सवाल आज भी वहीं खड़े हैं। क्या प्रशासन वाकई सच्चाई पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है? सुचिर की मां ने सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाते हुए साफ कहा है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। आखिर क्यों इस हाई-प्रोफाइल मामले में जांच की कड़ियां उलझी हुई हैं और क्या वाकई अमेरिकी प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरत रहा है?

और पढ़ें: नहीं रहीं लीजेंडरी सिंगर Asha Bhosle! 12,000 गाने और 70 साल का सफर, आज शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

क्या हुआ था?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में हलचल मचाने वाले व्हिसलब्लोअर सुचिर बालाजी (Suchir Balaji) की मौत और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की टाइमलाइन बेहद संदेह जनक है। जैसे 23 अक्टूबर 2024 को सुचिर ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ (The New York Times)को दिए एक विस्तृत इंटरव्यू में सार्वजनिक रूप से OpenAI पर डेटा चोरी और कॉपीराइट उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए थे।

इसके ठीक बाद 18 नवंबर 2024 को न्यूयॉर्क टाइम्स और OpenAI के बीच चल रहे कानूनी मुकदमे में उन्हें एक महत्वपूर्ण गवाह (Custodian Witness) के रूप में नामित किया गया। महज एक हफ्ते बाद, 26 नवंबर 2024 को सुचिर का शव उनके सैन फ्रांसिस्को स्थित अपार्टमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

सुचिर की मां और उनके समर्थकों का मानना है कि महत्वपूर्ण गवाह बनने और बड़े खुलासे करने की तैयारी के बीच हुई यह मौत महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश का हिस्सा हो सकती है, जिसकी सच्चाई पर प्रशासन पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है।

आखिरी तस्वीर ने खड़े किए सवाल

मां द्वारा साझा की गई सीसीटीवी तस्वीर में सुचिर (Suchir Balaji) अपने अपार्टमेंट की लिफ्ट के पास हाथ में खाने का पैकेट (ब्राउन बैग) लिए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर एक सहज मुस्कान है और वह बिल्कुल सामान्य दिख रहे हैं। पूर्णिमा रामाराव का तर्क है कि जो इंसान कुछ ही देर में खुदकुशी करने वाला हो, वह अपना पसंदीदा खाना ऑर्डर करके इतना खुश नहीं दिख सकता। इसी तस्वीर को आधार बनाकर वह दावा कर रही हैं कि सुचिर डिप्रेशन में नहीं थे, बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।

पुलिस ने बताया आत्महत्या

26 वर्षीय Suchir Balaji पिछले साल नवंबर में सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। प्राथमिक जांच के बाद स्थानीय पुलिस ने इसे ‘आत्महत्या’ करार दिया था। मेडिकल एग्जामिनर की ऑटोप्सी रिपोर्ट और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला कि इसमें किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका नहीं थी। हाल ही में इस केस की फाइल को आधिकारिक तौर पर बंद (Case Closed) कर दिया गया है, जिसे प्रशासन ने अंतिम फैसला बताया है।

मां ने उठाए गंभीर आरोप

सुचिर की मां पूर्णिमा रामाराव, पुलिस के निष्कर्ष से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। उनका सीधा आरोप है कि जांच में कई बड़ी चूक हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि सुचिर (Suchir Balaji) के शरीर पर चोट के निशान थे और उनकी चीक बोन (गाल की हड्डी) टूटी हुई थी, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया।

उनके अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान जरूरी CT स्कैन तक ठीक से नहीं देखा गया और मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। मां का मानना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने अब इस मामले में FBI जांच की मांग की है और कहा है कि न्याय के लिए अमेरिकी अदालतों का दरवाजा खटखटाएंगी।

कानूनी जंग की तैयारी

पूर्णिमा रामाराव ने साफ कर दिया है कि वे हार नहीं मानेंगी। उन्होंने इस मामले में सीधा डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करने और एलन मस्क (Elon Musk) तक अपनी बात पहुँचाने का ऐलान किया है। उनका मानना है कि अमेरिकी सिस्टम के शीर्ष स्तर पर दखल देने से ही उनके बेटे को न्याय मिल पाएगा। इसके अलावा उन्होंने उन मेडिकल अधिकारियों और जांचकर्ताओं के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है, जिन्होंने मामले को बिना गहराई से जांचे ‘आत्महत्या’ बताकर रफा-दफा कर दिया।

OpenAI पर उठाए थे गंभीर सवाल

सुचिर बालाजी उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनी OpenAI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने खुलेआम आरोप लगाया था कि कंपनी ने अपने AI मॉडल्स (जैसे ChatGPT) को प्रशिक्षित करने के लिए इंटरनेट से डेटा की ‘चोरी’ की और कॉपीराइट नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया। सुचिर का मानना था कि कंपनी का बिजनेस मॉडल अनैतिक है और भविष्य के लिए टिकाऊ नहीं है। अपनी चिंताओं के चलते न केवल उन्होंने खुद इस्तीफा दिया, बल्कि अन्य लोगों से भी ऐसी कंपनी छोड़ने की अपील की थी।

CCTV और जांच की खामियों पर सवाल

सुचिर (Suchir Balaji) के परिवार का आरोप है कि जिस ‘अल्केमी’ (Alchemy) अपार्टमेंट बिल्डिंग में सुचिर रहते थे, वहां की CCTV फुटेज को प्रशासन ने सही तरीके से न तो इकट्ठा किया और न ही उसकी बारीकी से जांच की। माँ का दावा है कि कुछ महत्वपूर्ण कैमरों की रिकॉर्डिंग उस दौरान की गायब है। इसके अलावा अपार्टमेंट में मिले संघर्ष के निशानों और डिजिटल उपकरणों जैसे कई जरूरी सबूतों को भी नजरअंदाज कर दिया गया, जो इस मामले को आत्महत्या नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश की ओर ले जाते हैं।

क्या सुचिर की मां को मिलेगा न्याय ?

Suchir Balaji की मौत को लेकर एक तरफ पुलिस और प्रशासन इसे ‘आत्महत्या’ बताकर केस बंद कर चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी मां और एलन मस्क जैसे बड़े नाम इसे एक सोची-समझी ‘हत्या’ करार दे रहे हैं। ऐसे में यह मामला अब केवल एक व्यक्तिगत दुख नहीं, बल्कि अमेरिकी न्याय प्रणाली और बड़ी टेक कंपनियों की जवाबदेही पर एक बड़ी सार्वजनिक बहस बन चुका है। सच क्या है और क्या सुचिर की मां को न्याय मिलेगा, यह आने वाले समय में नई जांच और कानूनी कार्यवाही के बाद ही साफ हो पाएगा।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds