यूपी: गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों-बुजुर्गों पर कर रहे हमला, शिकायत के बावजूद नहीं सुन रहा नगर निगम

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के चंदर नगर इलाके में आवारा कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है। ये कुत्तों ने ना सिर्फ वहां रहने वाले लोगों को बल्कि पेड़-पौधों को भी काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। चंदर नगर की HIG कॉलोनी में इन आवारा कुत्तों ने लोगों का जीना दुश्वार किया हुआ है।

HIG कॉलोनी के अंदर और उसके आसपास आवारा कुत्ते की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। कुत्ते लोगों का पीछा करते हैं और उनको काट भी लेते है। जिसकी वजह से उनका यहां पर घूमना भी मुश्किल हो रहा है।

इसके अलावा कुत्ते पार्क में घुसकर बच्चों को भी काट रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कुत्ते पार्क में पेड़-पौधों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं और पार्कों में गंदगी फैला रहे हैं। आवारा कुत्तों के आतंक की वजह से वहां रहने वाले लोगों की परेशानी काफी बढ़ी हुई हैं।

चंदर नगर के HIG कॉलोनी में रहने वाले अजय तायल ने बताया कि हमारे घर के पास ही पार्क नगर निगम के अधीन एक पार्क है। यहां पर रोजाना ही आवारा कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है। उन्होनें आगे बताया कि हाल ही में बच्चे पार्क में खेल रहे थे, जिस दौरान इन आवार कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने एक बच्चे के हाथ पर काट लिया, जिसके बाद उन्हें इंजेक्शन लगवाया गया और बाद में भी बच्चे को बुखार की समस्या बनी रही।

अजय तायल ने ये भी बताया कि इस पार्क में बुजुर्ग भी टहलने और बैठने आते हैं और ये आवारा कुत्ते उन पर भी हमला करते हैं। अजय के मुताबिक वो इस मामले में कई बार सुनवाई कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है। उन्होनें इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों, बुर्जुगों और वहां रह रहे स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए नगर निगम आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

स्थानीय लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए और कुत्तों का आतंक खत्म करने के लिए नगर निगम से गुहार भी लगाई। स्थानीय लोगों ने मांग की कि पार्कों में चार दीवारी बनाई जाए और इसके साथ ही गेट को समुचित रूप से बंद किया जाए। नगर निगम ने इस मामले में कई बार शिकायत करने पर भी अब तक कोई एक्शन नहीं लिया। देखना होगा कि कब नगर निगम हरकत में आकर इन आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों को बचाता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds