2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'Vikram Vedha' की शूटिंग समाप्त, 3 साल बाद Hrithik Roshan करेंगे बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 जून 2022, 05:30 AM Updated: 11 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

 बॉलीवुड (Bollywood) के हैंडसम हंग और सुपर हीरो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की ‘विक्रम वेदा’ (Vikram Vedha) की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। जिसकी जानकारी खुद Hrithik Roshan ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर के दी हैं। 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से Vikram Vedha एक हैं। ह्रितिक की यह फिल्म आर माधवन और विजय सेतुपति की ‘विक्रम वेधा’ की हिंदी रीमेक हैं। इस फिल्म के जरिए तकरीबन तीन साल बाद बड़े पर्दे पर जोरदार दस्तक देने वाले हैं। जिसका उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार हैं। बता दें , ह्रितिक अंतिम बार बड़े पर्दे पर 2019 में आई फिल्म वॉर में दिखें थे , जिनमें उनके साथ बॉलीवुड के युवा एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ़ भी दिखें थे। ये फिल्म 2019 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। 

‘विक्रम वेदा’ की शूटिंग हुई समाप्त 

ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग समाप्त हो गई है। इस फिल्म को अक्टूबर 2021 में अबू धाबी, लखनऊ और मुंबई  में अलग अलग जगहों पर शूट किया गया है। विक्रम वेदा को पुष्कर और गायत्री निर्देशित कर रहें हैं। ऋतिक रोशन ने एक बयान में कहा हैं कि  ‘वेधा बनना मेरे पहले कभी किए गए किसी भी काम से अलग था। मुझे हीरो होने के सांचे को तोड़ना था और एक अभिनेता के रूप में पूरी तरह से बेरोजगार क्षेत्र में कदम रखना था।’

ह्रितिक ने ट्वीट कर जानकारी दी 

ऋतिक ने तस्वीरों को शेयर करते हुए ट्वीट किया और लिखा- ‘शूटिंग पूरी होते ही मेरा दिमाग में इस सेट से जुड़ी सभी खुशनुमा यादें ताजा हो गई हैं।  एक्शन, रोमांच और कड़ी मेहनत हमने ‘विक्रम वेधा’ को आपके लिए खास बनाने के लिए हर संभव कोशिश की है। एक्साइटेड होने के साथ-साथ आज मैं थोड़ा नर्वस भी हूं। जैसे-जैसे रिलीज की तारीख करीब आते जाएगी वैसे-वैसे नर्वसनेस बढ़ते जाएगी।’ इसके आगे उन्होंने लिखा- जल्द सिनेमाघरों में मिलते हैं। ह्रितिक की साझा की हुई तस्वीरों की बात करें तो पहली तस्वीर में ऋतिक-सैफ निर्देशक जोड़ी गायत्री-पुष्कर के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं, दूसरी में ऋतिक फिल्म निर्माताओं के साथ क्लैपबोर्ड पकड़े नजर आ रहे हैं। 

2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'Vikram Vedha' की शूटिंग समाप्त, 3 साल बाद Hrithik Roshan करेंगे बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री! — NEDRICK NEWS

कैसा होगा ह्रितिक और सैफ का किरदार 

फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में ऋतिक ‘वेधा’ की भूमिका में दिखाई देंगे। हाल ही में मेकर्स ने ऋतिक रोशन का पहला लुक जारी किया था। फर्स्ट लुक में दाढ़ी-मूंछ, आंखों पर चश्मा, कुर्ता, गले में काला धागा, बिखरे हुए बाल, चेहरे पर खून के धब्बे में ऋतिक बिल्कुल विलेन लग रहे हैं।2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'Vikram Vedha' की शूटिंग समाप्त, 3 साल बाद Hrithik Roshan करेंगे बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री! — NEDRICK NEWS

वहीं सैफ अली खान के किरदार की बात करें तो वह अपने पहले लुक में  जींस, सफेद पोलो नेक टी, दाढ़ी-मूंछ और आंखों पर चश्मा लगाए सैफ अली खानी हीरो की तरह नजर आ रहे हैं। उनका इनटेंस लुक देखकर लग रहा है कि वह बेहद गुस्से में हैं। सैफ अली खानी फिल्म में ‘विक्रम’ का किरदार में नजर आएंगे। 

2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'Vikram Vedha' की शूटिंग समाप्त, 3 साल बाद Hrithik Roshan करेंगे बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री! — NEDRICK NEWS

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds