महाभारत के इंद्रदेव को जब अपनों ने ही भुला दिया, सतीश कौल की पुण्यतिथि पर जानें उनके दर्दनाक आखिरी दिन। Satish Kaul Death Anniversary

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 10 अप्रैल 2026, 03:44 PM Updated: 10 अप्रैल 2026, 03:44 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Satish Kaul Death Anniversary: आपने अपने फेवरेट सितारों के कई डुप्लिकेट्स देखें होंगे। लेकिन ये डुप्लिकेट अपने फेवरेट सितारों की नकल कर के फेमस हुए है, ऑरिजिनल को कभी टक्कर नहीं दे सकते है..मगर एक ऐसा सितारा भी हुआ जिन्हें किसी का डुप्लीकेट नहीं बल्कि उन्हें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहा गया था। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन पॉपुलेरिटी की कोई सीमा नहीं है। 83 साल के हो चुके अमिताभ आज भी पूरे लगन से काम कर रहे है।

उन्होंने जिंदगी में उतार चढ़ाव, हार जीत सब देखी है लेकिन पंजाब के अमिताभ को मिली गुमनामी भरी मौत..पंजाब फिल्म इंडस्ट्री पर कभी अमिताभ की तरह राज करने वाले एक्टर थे सतीश कौल.. जिन्होंने बीआर चोपड़ा साहब की महाभारत में इंद्रदेव का रोल प्ले किया था। 10 अप्रैल को उनकी पांचवी डेथ एनिवर्सिरी थी। करीब 300 फिल्मों में काम करने वाले सतीश कौल कैसे बने पंजाब के अमिताभ बच्चन.. औऱ इतने बड़े सितारे होते हुए भी क्यों उन्हें मिली शांत विदाई।

और पढ़े: अफेयर पर आमिर खान के वो विचार, जो शायद ही आपने सुने हों रीना से तलाक के बाद बदली सोच! Aamir Khan Reena Dutta Divorce

इस्टीट्यूट में एक्टिंग के गुर सीखे

सतीश कौल एक कश्मीर पंडित परिवार में 8 सितंबर 1946 को जन्मे थे, उनके पिता मोहन लाल कौल कश्मीर के एक मशहूर कवि हुआ करते थे, बचपन काफी खूबसूरत गुजरा.. श्रीनगर में स्कूलिंग पूरी करने के बाद एक्टिंग सीखने की इच्छा का मान करते हुए पिता ने परमिशन दे दी और सतीश कौल ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में दाखिला लिया था… आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दौरान डेनी डेंजोपा, जया बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा भी इसी इस्टीट्यूट में एक्टिंग के गुर सीख रहे थे। मतलब ये सभी बैचमैट थे।

हिंदी सिनेमा जगत में बड़ी पहचान मिली

कौल ने 1973 में प्रेम पर्वत नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी, उसके बाद उनकी करियर धीरे धीरे आगे बड़ रहा था लेकिन 1979 में उन्हें पहली बार पंजाबी फिल्म डेरां आशिका दा में काम करने का मौका मिला.. ये फिल्म बड़ी हिट रही और कौल पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार बन गएष.. उसके बाद उन्होने लगातार हिंदी औ पंजाबी फिल्मों में काम किया.. लेकिन हिंदी से ज्यादा उन्हें बड़ी पहचान मिली पंजाबी फिल्मों में.. एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें जब पंजाबी फिल्मों का अमिताभ बच्चन कहते थे। कौल को हिंदी सिनेमा जगत में बड़ी पहचान मिली साल 1988 में.. जब बीआर चोपड़ा ने धारावाहिक महाभारत बनाया।

पंजाबी फिल्मों के अमिताभ

इस फिल्म में उन्हें इंद्रदेव का रोल प्ले करने का मौका मिला.. जिसने उन्हें घर घर में प्रसिद्धि दिला दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक इंटरव्यू में किंग खान शाहरूख खान ने कहा था कि उन्हें एक्टिंग करने की प्रेरणा सतीश कौल को देखकर ही मिली थी। सोचिए कितनी पावरफुल थी उनकी अदाकारी। हालांकि पंजाबी फिल्मों के अमिताभ को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा था, जब वो ढाई सालो कर बिस्तर पर पड़े रहे थे।

कहा जाता है कि सतीश कौल ने 80 के दशक के आसपास शादी भी की थी, लेकिन किसी कारण दोनो का तलाक हो गया और उनकी गर्भवती पत्नी कौल से अलग होकर साउथ अफ्रीका चली गई। कौल ने उसके बाद कभी शादी नहीं की.. वो 2011 में लुधियाना बस गए थे, जहां उन्होंने एक एक्टिंग स्कूल भी शुरु किया था, लेकिन वो घाटे में चला गया था.. जिससे कौल को काफी झटका लगा था। लेकिन सबसे बड़ा झटका उन्हें तब लगा था जब 2015 में एक एक्सिडेंट के कारण उनकी कमर की हड्डी टूट गई और वो 2.5 सालों तक बिस्तर पर पड़े रहे थे।

कौल ने खुद अपनी आपबीती बताई

इलाज और घर के खर्चो के लिए उन्हें अपना लुधियाना का घर बेचना पड़ा था। कौल ने खुद अपनी आपबीती बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें कोई मदद नहीं मिली.. 10 अप्रैल 2021 को 74 साल की उम्र में कौल कोविड 19 के वायरस के प्रकोप में आ गए थे और उनका निधन हो गया था। जिस वक्त उनकी मौत हुई कोई उनकी मदद के लिए नहीं था.. एक इतना बड़ा सितारा गुमानामी और लाचारी की मौत मर गया, लेकिन जाते जाते उन्होंने इंडस्ट्री के उस भयावाह चेहरा भी दिखा दिया जहां केवल आपकी प्रसिद्धि देखकर ही आपको पूछा जाता है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds