अफेयर पर आमिर खान के वो विचार, जो शायद ही आपने सुने हों रीना से तलाक के बाद बदली सोच! Aamir Khan Reena Dutta Divorce

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 10 अप्रैल 2026, 03:24 PM Updated: 10 अप्रैल 2026, 03:24 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Aamir Khan Reena Dutta Divorce: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की जिंदगी में तीसरी बार प्यार आ चुका है और जल्द वो घर भी बसा सकते है, आमिर ने खुद ये खुलासा किया था कि उनके लिए अकेले रहना बेहद मुश्किल है, उन्हें अकेले रहने में डर लगता है। एक फिल्मी बैकग्राउंट वाले परिवार से होने के कारण वो 1975 से ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने लगे थे, लेकिन 1988 में फिल्म कयामत से कयामत तक से बतौर लीड एक्टर उन्होंने जो सफलता के झंडे गाड़े.. वो आज भी बरकरार है।

और पढ़े: बिहार में छिड़ा कुर्सी का संग्राम! जानें कब होगा नए सीएम का शपथ ग्रहण? क्या BJP बदल देगी सूबे की पूरी तस्वीर? | Bihar New CM

आखिर क्यों टूटा था आमिर का हंसता खेलता घर

लेकिन आमिर को अपनी नीजि जिंदगी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.. उन्होंने न केवल सिक्रेटली शादी की बल्कि पत्नी और बच्चो के दूर जाने का दर्द भी सहा था। जी हां, आमिर खान ने खुलासा किया कि जब उनकी पत्नी रीना दत्ता उन्हें छोड़ कर बच्चो के साथ चली गई थी तो वो शराब के नशे में डूबे रहते थे। वो इस दर्द को बर्दाश्त ही नहीं कर पा रहे थे कि उनका परिवार टूट गया है। अपने इस लेख में जानेंगे कि आखिर क्यों टूटा था आमिर का हंसता खेलता घर.. और कैसे संभाला आमिर ने खुद को।

रीना दत्ता ने आमिर से अलग होने का फैसला किया

दरअसल आमिर खान के बैकग्राउंड के कारण रीना दत्ता का परिवार जो कि आर्मी बैकग्राउड से था.. उन्होंने कभी इस रिश्ते को एक्सेप्ट ही नहीं किया.. नतीजा आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित होने से पहले ही 1986 में शादी चोरी छिपे शादी कर ली। आमिर का करियर 1988 में आई उनकी फिल्म कयामत से कयामत तक के बाद काफी हिट हो गया। सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन शादी के करीब 16 सालों बाद अचानक रीना दत्ता ने आमिर से अलग होने का फैसला किया औऱ वो अपने दोनो बच्चो के साथ घर छोड़ कर चली गई। आमिर ने बताया कि वो समय उनकी बर्दाश्त से बाहर हो गया था।

और पढ़े: 92 रन की धमाकेदार पारी के बावजूद केएल राहुल ने बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड | KL Rahul IPL record

रीना और आमिर का रिश्ता कैसा था?

इतना ही नहीं जिस आमिर ने शराब को कभी शौक के लिए नही पिया था, वो उस रात अकेले पूरी बोतल पी गए थे। रीना और बच्चों से अलगाव ने उन्हें शराबी बना दिया था, वो रोजाना शराब के नशे में डूबे रहते थे। आमिर करीब डेढ़ सालो तक रोजाना एक बोतल शराब पीने के आदी हो चुके थे। 2002 में दोनो का तलाक हो गया.. जिसकी वजह कहीं न कहीं किरण राव के साथ उनका अफेयर माना जाता है, हालांकि रीना दत्ता ने कभी भी दोनो के तलाक के कारणों के बारे में बात नहीं की, लेकिन ये जरूर है कि रीना का रिश्ता आमिर के साथ काफी फ्रेंडली है।

आमिर ने उसके बाद 2005 में किरण राव से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनो का तलाक हो गया और आमिक इस वक्त गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते में है, जिसे उनके पूरे परिवार ने मंजूरी भी दे दी है। रीना दत्ता हो या किरण राव.. आमिर खान के साथ दोनो का रिश्ता काफी फ्रेंडली है और अपने तीनो बच्चो की ये साथ मिलकर ही को पैरेंटिंग कर रहे है। आमिर की ये बात कहीं न कहीं कुछ लोगो को जरूर अटपटी लग सकती है क्योंकि सोर्सेज कहते है कि फिल्म लगान की शूटिंग के दौरान आमिर खान रीता दत्ता के हसबैंड थे औऱ किरण राव के साथ रिश्ता शुरु हो गया था.. इसलिए घर टूटने की वजह तो खुद आमिर ही थे.. इसलिए अलगाव का दर्द का कारण भी वहीं थे। वैसे आमिर उनकी एक्स वाइफ के साथ रिश्ता अब काफी मधुर है.. लेतिन जो ट्रामा उन्होंने झेला.. उसकी वजह क्या खुद आमिर नहीं थे।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds