सोनम भाई कुछ खा लो… PM ने भी ट्वीट कर दिया, पोस्ट करते ही शुरू हो गई सलमान खान की ट्रोलिंग| Salman on Sonam Wangchuk

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 24 जुलाई 2026, 09:04 PM Updated: 24 जुलाई 2026, 09:34 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Salman on Sonam Wangchuk: देशभर में छात्र आंदोलन और पेपर लीक को लेकर जारी बहस के बीच बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। पहले उन्होंने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया था, लेकिन अब उन्होंने एक नया संदेश जारी कर छात्रों से घर लौटने की अपील की है। इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भी उन्होंने अपना अनशन खत्म करने की गुजारिश की। हालांकि सलमान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटी प्रतिक्रिया लेकर आया। जहां कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की, वहीं बड़ी संख्या में फैंस उनके समर्थन में भी उतर आए।

बुधवार को सलमान खान ने छात्र आंदोलन के समर्थन में पोस्ट साझा किया था। इसके बाद देर रात उन्होंने एक और पोस्ट किया, जिसमें छात्रों से कहा कि वे अब निश्चिंत होकर अपने घर लौट जाएं क्योंकि सरकार इस मामले में कार्रवाई करेगी।

और पढ़ें: हमारे पास समय नहीं है… CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, CJI सूर्यकांत ने सुनवाई से किया इनका| CJI on CJP Protest

छात्रों से क्या बोले सलमान खान? Salman on Sonam Wangchuk

सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह ‘Being Human’ का मग हाथ में लिए नजर आए। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि पढ़ाई और छात्रों की सुरक्षा दोनों ही सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए और छात्रों व उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान का भी जिक्र किया और लिखा कि प्रधानमंत्री ने पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। सलमान ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस मामले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसी भरोसे के साथ उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने माता-पिता के पास सुरक्षित घर लौट जाएं।

Sonam Wangchuk से भी की खास अपील

सलमान खान ने अपने पोस्ट में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को भी संबोधित किया। उन्होंने लिखा, “सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत खींचो। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना। कुछ खा-पी लो। चाहो तो मैं अपने घर से खाना भेज दूंगा।”

सलमान की इस टिप्पणी ने भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा।

पोस्ट के बाद शुरू हुई ट्रोलिंग

सलमान खान की अपील के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लिया। कुछ लोगों का कहना था कि छात्रों को आंदोलन खत्म करने की सलाह देना सही नहीं है।

एक यूजर ने लिखा, “सलमान खान को राजनीतिक रूप से हाईजैक कर लिया गया है।” वहीं दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, “भाई, आपका ये पोस्ट आपकी पिछली तीन फिल्मों से भी बेकार है।”

Salman Khan tweet news
Source: X

एक अन्य यूजर ने लिखा कि छात्रों और उनके माता-पिता का दर्द समझने के लिए पहले खुद उस स्थिति से गुजरना पड़ता है। वहीं कुछ लोगों ने उनके पुराने फिल्मी बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने स्टैंड बार-बार बदल रहे हैं।

Salman Khan tweet news
Source: X

फैंस ने किया समर्थन

जहां एक ओर सलमान खान को आलोचना का सामना करना पड़ा, वहीं उनके प्रशंसकों ने खुलकर उनका बचाव भी किया। कई फैंस ने कहा कि अभिनेता ने वही बात कही है जो मौजूदा हालात में सही है। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद 26 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया। इसके बाद सलमान खान के पोस्ट पर फैंस ने मजेदार अंदाज में कमेंट करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने लिखा, “भाई ने बोला करने को तो करने का।”

Salman Khan tweet news
Source: X

सलमान खान का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ इसे सरकार पर भरोसा जताने वाली अपील माना जा रहा है, तो दूसरी ओर कई लोग इसे छात्र आंदोलन के बीच दिया गया विवादित बयान बता रहे हैं। फिलहाल यह पोस्ट इंटरनेट पर बहस का नया विषय बन चुका है।

और पढ़ें: Paper Leak पर सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन! PM Modi के ऐलान के बाद बना पहला Fast Track Court

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds