…तो कंट्रोवर्सी से डर गए Salman Khan? अपनी इस अपकमिंग फिल्म का नाम बदलने की कर रहे हैं तैयारी, जानिए वजह…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 मई 2021, 05:30 AM Updated: 02 मई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

सोशल मीडिया…ये आजकल एक ऐसी जगह बन गई है, जिसकी नजरों से कुछ नहीं बचता। सोशल मीडिया पर कई बार उठे मुद्दे आग की तरह हर जगह मिनटों में फैल जाते है। बीते कुछ सालों में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी काफी बढ़ गई। रोजाना ही कोई ना कोई सितारा किसी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाता है। कभी किसी फिल्म को लेकर लोग स्टार्स को ट्रोल करते हैं, तो कभी वजह कुछ और होती है। 

कई स्टार्स विवाद से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा कर नहीं पाते। बीते महीनों तांडव वेब सीरीज को लेकर जो विवाद हुआ था, वो तो आपको याद होगा ही। वेब सीरीज के कुछ सीन्स को लेकर जमकर बवाल मचा था। तांडव को लेकर हुए विवाद के बाद सभी मेकर्स सतर्क रहने लगे हैं और अपनी फिल्मों-वेब सीरीज को कंट्रोवर्सी से बचाने की कोशिश करते हैं। 

खबरों की मानें तो अब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी ऐसा ही कुछ रखने जा रहे हैं। सलमान अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी अपने अच्छे काम के लिए तो कभी विवाद को लेकर। हाल ही में सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘राधे: यॉर मोस्टेड भाई’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। मूवी ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी, जिसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड है।

इसी बीच ये खबरें भी आ रही हैं कि अपनी एक और आने वाली फिल्म को कंट्रोवर्सी से बचाने के लिए सलमान उसका नाम बदलने जा रहे है। हम बात कर रहे उनकी आने वाली फिल्म ‘कभी ईद, कभी दिवाली’ की। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान को ऐसा लगता है कि उनकी फिल्म के इस नाम को लेकर आगे चलकर विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से वो इसे बदलने की सोच रहे हैं। 

बता दें कि सलमान खान प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाने जा रहे हैं। 

गौरतलब है कि बीते कुछ समय में जिस तरह से फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर विवाद बढ़े है, उसकी वजह से अब मेकर्स पहले से ज्यादा सतर्क हो गए। हालांकि सलमान खान फिल्म का नाम बदलने का फैसला लेते हैं या नहीं। ये खबर कितनी सही साबित होती है, ये देखने वाली बात होगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds