Redmi Note 17 Pro हुआ कन्फर्म, 9000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स!

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 09 जुलाई 2026, 11:08 PM Updated: 09 जुलाई 2026, 11:08 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Redmi Note 17 Pro: स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने के लिए Xiaomi अपनी नई Note सीरीज पेश करने के लिए तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Redmi Note 17 Pro आगामी 14 जुलाई को लॉन्च होगा। इस मिड-रेंज स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की ‘Jinshajiang’ बैटरी और 67W की फास्ट चार्जिंग है। मजबूत बॉडी, IP69K रेटिंग और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ आने वाले इस फोन में क्या कुछ खास है? तो चलिए इस लेख के जरिए इसके सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को जोनते हैं।

और पढ़ें: आ गया थार का नया अवतार, जानिए Mahindra Thar Electric का लॉन्च डेट, लुक और सभी फीचर्स!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि Redmi Note 17 Pro वाकई एक गेम-चेंजर स्मार्टफोन होने जा रहा है! Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि यह सीरीज 14 जुलाई 2026 को चीन में लॉन्च होगी। कंपनी ने इसके कई हैरान करने वाले और फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स का खुलासा पहले ही कर दिया है।

Redmi Note 17 Pro की बैटरी और चार्जिंग

बता दें कि इस मिड-रेंज फोन में एक बहुत बड़ी 9000mAh की बैटरी मिलेगी, जो सेगमेंट में सबसे बड़ी है। इतनी बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 67W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन एक पावरबैंक की तरह काम करेगा, जिससे आप दूसरे गैजेट्स को रिवर्स वायर्ड चार्ज कर सकते हैं।

कंपनी ने शुरुआती ग्राहकों के लिए घोषणा की है कि 4 साल के भीतर बैटरी हेल्थ 80% से नीचे आने पर फ्री रिप्लेसमेंट मिलेगा। अगर 5वें साल में ऐसा होता है, तो कंपनी फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी अपग्रेड कर देगी।

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में प्रीमियम लुक वाला फ्लैट स्क्रीन पैनल मिलेगा, जो क्रिस्प विजुअल्स प्रदान करेगा। आउटडोर या तेज धूप में स्क्रीन देखने के लिए इसमें 3500 nits की पीक ब्राइटनेस होगी। अंधेरे में आरामदायक रीडिंग के लिए यह स्क्रीन 1 निट (1 nit) तक कम ब्राइटनेस पर जा सकती है। फोन को बेहद खूबसूरत स्काई ब्लू (Sky Blue) कलरवे में टीज किया गया है।

स्क्रीन की सुरक्षा के लिए सबसे मजबूत गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है, जो 3 मीटर मार्बल ड्रॉप टेस्ट पास कर चुका है। फोन को धूल और पानी के साथ-साथ हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स (तेज पानी की बौछार) से बचाने के लिए IP68 और IP69K सर्टिफिकेशन मिला है। बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

कैसा हैं कैमरा?

बैक पैनल पर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल में 200MP का मुख्य रियर कैमरा और ड्यूल सेंसर सेटअप देखा जा सकता है।

यह डिवाइस आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 आधारित HyperOS पर चलेगा। चीन में 14 जुलाई को होने वाले इवेंट में इसकी कीमतों का खुलासा होगा। इसके तुरंत बाद इस सीरीज को भारत समेत अन्य वैश्विक बाजारों में पेश किया जा सकता है क्योंकि इसे भारतीय BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा जा चुका है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds