आ गया थार का नया अवतार, जानिए Mahindra Thar Electric का लॉन्च डेट, लुक और सभी फीचर्स!

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 08 जुलाई 2026, 06:52 PM Updated: 08 जुलाई 2026, 06:52 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Mahindra Thar Electric: अगर आप थार लवर है तो ये खबर आपके लिए है। अब भूल जाइए पेट्रोल और डीजल का खर्च, क्योंकि अब थार आ रही है पूरी तरह से इलेक्ट्रिक अवतार में। बिना किसी आवाज के पहाड़ों को चीरने नई थार आ रही है! जानिए इसके लुक और फीचर्स की पूरी कहानी।

और पढ़ें: कम बजट में तलाश रहे हैं बेहतरीन स्मार्टफोन्स, तो यहां देखें 7,300mAh बैटरी और बेस्ट कैमरा वाले 5 Best Phones

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि महिंद्रा अपनी लोकप्रिय ऑफ-रोड SUV थार को बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक अवतार Mahindra Thar.e (vision.T Concept) में पेश करने की तैयारी कर रही है। यह दमदार इलेक्ट्रिक SUV INGLO-P1 (या न्यू IQ) स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो इसे बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमता प्रदान करेगा।

कैसा होगा लुक और डिजाइन?

बता दें कि गाड़ी का डिजाइन पारंपरिक थार की तरह ही मस्कुलर और बॉक्सी होगा, लेकिन इसे काफी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक टच दिया गया है। जहां थार के पुराने मॉडल में रफ-एंड-टफ लुक, गोल हैलोजन हेडलाइट्स और क्लासिक ग्रिल मिलती थी, वहीं इस नए इलेक्ट्रिक अवतार में फ्यूचरिस्टिक चौकोर (Square) LED हेडलाइट्स और एक यूनीक सिक्स-पैक क्लोज्ड ग्रिल देखने को मिलेगी, जो इसको एक दमदार लुक देती है।

इस इलेक्ट्रिक थार (Mahindra Thar Electric) को 5-डोर (5 दरवाजों) वाले ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा, जिससे केबिन के अंदर पहले से कहीं ज्यादा स्पेस मिलेगा। साथ ही, ऑफ-रोडिंग को आसान बनाने के लिए इसमें लगभग 300mm का जबर्दस्त ग्राउंड क्लीयरेंस और 18-इंच के बड़े ऑल-टेरेन टायर देखने को मिलेंगे। गाड़ी के पीछे की तरफ इसमें पारंपरिक अंदाज में टेलगेट पर माउंटेड स्पेयर व्हील (स्टपनी) और खास तौर पर डिजाइन की गई वर्टिकल LED टेल लैंप्स मिलेंगी।

Mahindra Thar Electric की पावरट्रेन और रेंज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई इलेक्ट्रिक थार में लगभग 60 से 79 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिल सकता है, जो सिंगल चार्ज में 500 किमी से 600 किमी तक की शानदार रेंज देने में सक्षम होगा। वहीं, एडवेंचर के शौकीनों के लिए इसमें डुअल-मोटर (AWD – ऑल व्हील ड्राइव) सेटअप दिया जाएगा। इसकी मदद से यह गाड़ी बिना किसी शोर के पथरीले रास्तों, कीचड़ और किसी भी मुश्किल ट्रैक पर आसानी से दौड़ सकेगी।

क्या हैं नए फीचर्स?

केबिन की बात करें तो इसके इंटीरियर में एक बड़ा वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर) मिलेगा। थार के असली डीएनए को बरकरार रखते हुए, इसमें कुछ इंटीरियर और एक्सटीरियर रिमूवेबल (Removable) पार्ट्स की सुविधा भी मिल सकती है, यानी जरूरत पड़ने पर इसके कुछ हिस्सों को हटाया जा सकेगा।

ऑफ-रोडिंग और पार्किंग को सुरक्षित बनाने के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, सफर को मजेदार बनाने के लिए कार में क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस एप्पल कारप्ले (Apple CarPlay), एंड्रॉइड ऑटो (Android Auto) और एक प्रीमियम साउंड सिस्टम भी मिलेगा।

संभावित कीमत और लॉन्चिंग टाइमलाइन

रिपोर्ट्स की मानें तो इस शानदार इलेक्ट्रिक SUV के प्रोडक्शन वर्जन को 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक भारतीय बाजारों में उतारा जा सकता है। वहीं, इसके हाइटेक फीचर्स, दमदार रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी को देखते हुए इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख से 25 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds