Jayeshbhai Jordaar Trailer: गुजराती छोकरे के किरदार में छाए रणवीर सिंह, जानें क्या है जयेशभाई जोरदार की कहानी?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 अप्रैल 2022, 05:30 AM Updated: 19 अप्रैल 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अलग अंदाज से एक बार फिर छाने के लिए तैयार हैं। रणवीर की अपकमिंग फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का ट्रेलर थोड़ी देर पहले ही आउट किया गया। ट्रेलर में रणवीर का एक बार फिर हटकर अंदाज देखने को मिल रहा है। इस बार रणवीर गुजराती छोकरे के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही हर तरफ छा गया। लोग इसे काफी पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं। 13 मई 2022 को ये फिल्म सिनेमाघरों में लगने जा रही है।

क्या दिखाया गया ट्रेलर में? 

जयेशभाई जोरदार जेंडर इक्वालिटी के सोशल मैसेज पर बनी मूवी है, जो मैसेज देने के साथ साथ आपको गुदगुदाएगी भी। फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत लड़की की गुहार से होती, जिसमें वो सरपंच से शराब बंद करने की मांग करती है क्योंकि लड़के शराब पीकर लड़कियों को परेशान करते हैं। उसकी इस मांग को लेकर सरपंच की तरफ से जो जवाब आता है, वो हैरान करने वाला है। फिल्म में सरपंच के किरदार में बोमन ईरानी नजर आ रहे हैं, जो जयेशभाई (रणवीर सिंह) के पिता भी हैं। 

उनके बाद सरपंच की ये कुर्सी जयेश को मिलनी है, ये तो तय है। लेकिन जयेश के बाद कौन इस कुर्सी पर बैठेगा? यही एक सवाल है। जयेश की पहले से एक बेटी है। उसके पिता चाहते हैं कि उनके घर में वारिस के तौर पर एक लड़के का जन्म हो। जयेश की पत्नी  मुद्रा (शालिनी पांडे) प्रेग्नेंट हैं और पूरा परिवार उससे लड़का होने की ही उम्मीद लगाए बैठा है। अगर लड़का हुआ तो वो वारिस बनेगा, वहीं लड़की का जन्म होने पर उसे मार दिया जाएगा। 

फिर जांच में पता चलता है कि दूसरी बार भी जयेश एक लड़की का ही पिता बनने वाला है। हालांकि इस दौरान जयेश ठान लेता है कि उसकी बच्ची इस दुनिया में जन्म लेगी। वो उसे मारने नहीं देगा। क्या जयेश अपनी बच्ची को बचाने में कामयाब होगा, ये आपको मूवी आने और इसे देखने के बाद ही पता चलेगा। 

फिल्म की स्टार कास्ट 

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें इसमें रणवीर सिंह जयेशभाई के किरदार में नजर आ रहे हैं। एक गुजराती शख्स के किरदार में वो पूरी तरह से जमे हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी के रोल में शालिनी पांडे दिखाई दी हैं। बोमन ईरानी जयेश के पिता और गांव के सरपंच का किरदार निभा रहे हैं। रत्ना पाठक शाह, दीक्षा जोशी भी फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे।

मैसेज देने के साथ गुदगुदाएंगें भी रणवीर सिंह 

फिल्म के डायरेक्ट दिव्यांग ठक्कर ने किया हैं। बतौर डायरेक्टर ये उनकी पहली फिल्म है। मूवी को प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा, मनीष शर्मा हैं। 13 मई को मूवी रिलीज होगी। रणवीर सिंह फिल्म के जरिए एक सोशल मैसेज देने के साथ आपको हंसाते हुए भी नजर आएंगे। वैसे तो बॉलीवुड में इस मुद्दे को लेकर कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं। ऐसे में जयेशभाई जोरदार में क्या कुछ अलग होगा, ये देखना दिलचस्प होगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds