राजकुमार राव की आलीशान शादी: दुल्हा बनने को तैयार Rajkumar Rao, लेडी लव पत्रलेखा के साथ लेंगे साथ फेरे!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 15 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड के हैडसंम एक्टर राजकुमार राव आज अपनी जिंदगी में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। राजकुमार आज अपनी अपनी Long Time गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन मे बंधने वाले है। राजकुमार पत्रलेखा की ग्रैंड वेडिंग चंडीगढ़ में हो रही है, जिसके लिए तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं। वैसे तो बीते कई दिनों से राजकुमार अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे, लेकिन अब वो वक्त आ ही गया जब वो पत्रलेखा के साथ सात फेरे लेने जा रहे है।

सगाई की तस्वीरें हुई वायरल

पिछले तीन दिनों से राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की रस्में चल रही है। 13 नंवबर को दोनों की सगाई हुई, जिसमें राजकुमार राव ने एकदम फिल्मी अंदाज मे घुटनो पर बैठकर पत्रलेखा को अंगुठी पहनाई। दोनो सगाई की रस्म में आल वाईट थीम मे नजर आए। सोशल मीडिया पर सगाई की फोटोज काफी ज्यादा वायरल भी हुई। इसके बाद 14 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा की हल्दी और मेहंदी की रस्म निभाई गई। राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई के बाद उन्हें इनके फैंस ने ‘पत्रराज’ नाम से couple tag भी दे दिया। 

शादी का कार्ड भी आया सामने

जहां एक ओर राजकुमार और पत्रलेखा की शादी काफी ज्यादा चर्चाओं में है, तो दूसरी ओर इनकी शादी का कार्ड  भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे ये पता चल गया है की पत्रराज की शादी कितने शानदार तरीके से होने वाली है। राजकुमार राव और पत्रलेखा की ये शादी चंडीगढ मे एक शानदार 7 स्टार वेडिंग डेस्टिनेशन पर होने जो रही है। खबरें तो ऐसी है कि इन ग्रैंड वेडिंग को attend करने के लिए बॉलीवुड के कई फेमस सेलिब्रिटीज भी पहुंच सकते है। 

बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी पहुंच सकते हैं शादी में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार और पत्रलेखा की शादी में 100 से 150 गेस्ट पहुंच सकते है। जिसमें बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी वाइफ के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा फराह खान, हुमा कुरैशी, स्त्री फिल्म के डायरेक्टर के साथ साथ राजकुमार और पत्रलेखा के कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार भी ग्रैंड वेडिंग में शामिल हो सकते है। 

राजकुमार राव और पत्रलेखा 10 साल से रिलेशनशिप में है। हालांकि बाकी सेलेब्स की तरह इन्होंने अपने रिलेशनशिप को ज्यादा छिपाया नहीं। राजकुमार और पत्रलेखा एक दूसरे के साथ कई बार फोटोज शेयर करते रहते थे। दोनों ने साथ में Love Sex Aur Dhoka और सिटीलाइट जैसी फिल्मों में काम भी किया। साथ में राजकुमार और पत्रलेखा लिव इन में भी रह चुके हैं। फिलहाल राजकुमार राव के फैंस पत्रलेखा के साथ उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा की इस ब्यूटीफूल कपल की शाही शादी में कितनी धूम मचती है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds