खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर राजस्थान सरकार हुए सख्त, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 22 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही साथ उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो ज्यादा से ज्यादा जांच करने और मिलावट पाए जाने पर  कार्रवाई करें।

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 1 जनवरी से लेकर अब तक प्रदेश में 1700 से ज्यादा खाद्य प्रदार्थो के सैंपल लिए जा चुकी है। यही नहीं उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में रोजाना औसतन 100 नमूने लिए जा रहे है।

स्वास्थय मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि अभियान की  कार्ययोजना के तहत लगभग 10 हजार एनफोर्समेंट सैंपल और 2 हजार सर्विलेंस सैंपल मोबाइल वैन के जरिए लिए जाएंगे। साथ ही 200 दूध उत्पादन इकाइयों का ऑडिट किए जाने का भी प्रस्ताव है। मंत्री ने कहा कि इसके अलावा रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस के लिए राज्य में 92 शिविर आयोजित किए जाने हैं। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक राज्य में वर्तमान में 11 प्रयोगशाला के अलावा 7 नई प्रयोगशालाओं (सीकर, बारां, धौलपुर, नागौर, गंगानगर, भीलवाडा एवं बाडमेर) का निर्माण वर्तमान बजट में प्रस्तावित है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds