"मुझे भी गिरफ्तार करो…" पोस्टर शेयर कर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दी खुली चुनौती, जानिए क्या है पूरा मामला?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 मई 2021, 05:30 AM Updated: 16 मई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से मोदी सरकार इन दिनों जबरदस्त आलोचनाओं में घिरी हुई है। देश में महामारी से बेकाबू हुए हालातों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। कोरोना की सेकेंड वेव की मिसमैनेजमेंट से लेकर वैक्सीनेशन समेत दूसरे मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। विदेशों में वैक्सीन भेजने का मुद्दा भी उठाया जा रहा है। कोरोना महामारी के दौर में जब देश को सबसे ज्यादा वैक्सीन की जरूरत है, ऐसे में सरकार ने विदेश में वैक्सीन क्यों भेजी? ये सवाल विपक्ष मोदी सरकार से पूछ रहा है।

राहुल-प्रियंका ने शेयर किया पोस्टर

इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत दूसरे नेताओं ने एक पोस्टर शेयर किया और इसके जरिए मोदी सरकार को निशाना भी साधा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तो केंद्र सरकार को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती तक दे दी। 

पोस्टर पर लिखा है- “मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन को विदेश क्यों भेज दिया?”। इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कहा- “मुझे भी गिरफ्तार करो।” इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तो इस पोस्टर को ही ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर में लगा दिया।

 

पोस्टर को लेकर कई लोगों की गिरफ्तारी

दरअसल, राहुल गांधी ने पोस्टर शेयर कर उनको गिरफ्तार करने की बात इसलिए कही, क्योंकि दिल्ली में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली में इस पोस्टर को लगाए की वजह से अलग-अलग थानों में 21 FIR दर्ज की गई। पुलिस ने पब्लिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धारा 188 के तहत ये FIR दर्ज की। वहीं पोस्टर लगाने के मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। हालांकि इनमें से कुछ लोगों को जमानत मिल चुकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात को राजधानी दिल्ली की अलग अलग जगहों पर ये पोस्टर लगाए गए थे। दिल्ली के शाहदरा, रिठाला, रोहिणी, द्वारका समेत कई जगहों पर ये पोस्टर लगाए गए। 12 मई को पुलिस को पोस्टर के लगे होने की जानकारी मिली थीं, जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए इन्हें हटवाया गया। 13 मई तक सभी पोस्टर विभिन्न इलाकों से हटा दिए गए थे। वही पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई भी की। 

पुलिस ने बताया कि एक FIR उत्तरी दिल्ली में दर्ज की गई, जिसमें एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई। इस व्यक्ति ने दावा किया कि उसको तीन पोस्टर लगाने के लिए 500 रुपये दिए गए थे। वहीं एक दूसरा मामला शाहदरा में दर्ज किया गया, जहां से पुलिस के हाथ CCTV फुटेज भी लगी। इसकी मदद से पुलिस अब घटना में शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds