निक की पोस्ट पर ये कमेंट कर Priyanka Chopra ने बता दी तलाक की खबरों की सच्चाई!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 23 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस…ये एक ऐसा कपल है, जो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना ही रहता हैं। जब से ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवनसाथी के रूप में चुना, तब से ही दोनों काफी ज्यादा चर्चाओं में रहने लगे। कभी प्रियंका और निक की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो जाती हैं, तो कभी किसी ओर बात को लेकर लोग दोनों को लेकर चर्चा करने लगती हैं। लेकिन अब एक अलग वजह से ये कपल सुर्खियों में आया। वो वजह है प्रियंका और निक का तलाक। 

तलाक को लेकर आई खबरें

जी हां, बीते दिन से सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की तलाक की खबरें काफी ज्यादा तेजी से फैल रही है। ऐसा इस वजह से हो रहा है क्योंकि देसी गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम से निक का सरनेम ‘जोनस’ हटा दिया। दरअसल, प्रियंका के इंस्टाग्राम बायो पर पहले उनका नाम में निक का सरनेम भी जोड़ रखा था, लेकिन बीते दिन अचानक ही उन्होंने इसे हटाकर हर किसी को चौंका दिया। 

बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोग दोनों के तलाक को लेकर बातें करने लगे। दावे किए जाने लगे कि तीन साल की शादी के बाद निक और प्रियंका एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरफ फैलने लगी और लोग तरह तरह की बातें इस पर करते नजर आने लगे। 

क्या हैं इन खबरों की सच्चाई?

लेकिन इन खबरों में आखिर सच्चाई कितनी हैं? क्या सच में प्रियंका और निक एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं? इसके बारे में प्रियंका ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा। हां, लेकिन उन्होंने जरूर इशारों-इशारों में सोशल मीडिया पर किए जा रहे तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी। 

दरअसल, तलाक की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर निक जोनस ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें प्रियंका ने कुछ ऐसा कमेंट किया, जिससे ये साफ हो गया कि दोनों के तलाक की खबर महज अफवाह ही हैं। 

निक की पोस्ट पर कमेंट कर ये बोलीं प्रियंका

निक ने वर्कआउट करते हुए अपनी एक वीडियो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘Monday Motivation…चलो इसे हासिल करते हैं।’ इस पोस्ट पर प्रियंका ने एक बेहद ही प्यारा सा कमेंट करते हुए कहा- ‘गजब! मैं तुम्हारी बांहों में मरना चाहती हूं।’ यानी प्रियंका ने निक की पोस्ट पर ये कमेंट कर बता दिया है कि उनके तलाक की जो भी खबरें आ रही हैं, वो झूठी हैं और दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। 

इसके अलावा प्रियंका और निक जोनस की तलाक की खबरों पर उनकी मां मधु चोपड़ा का भी रिएक्शन सामने आया है। मधु ने खबरों को बेबुनियाद बताते हुए लोगों से ऐसी अफवाहें ना फैलाने को कहा। 

वैसे ऐसा पहली बार नहीं, जब प्रियंका और निक की तलाक को लेकर  खबरें सामने आ रही हो। पहले भी ऐसा हो चुका है। वैसे दोनों के बीच जो एज गैप है, उसको लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स अक्सर ही निक और प्रियंका को ट्रोल करते रहते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds