बड़बोले इमरान ने कहा- भारत से बेहतर है पाकिस्तान के आर्थिक हालात, दूसरी तरफ मांग रहे कर्ज

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 12 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पाकिस्तान के आर्थिक हालातों किसी से छिपे नहीं। दुनिया जानती है कि पाकिस्तान इस वक्त गहरे आर्थिक संकट में छाया हुआ है। देश में महंगाई अपने चरम पर पहुंची हुई है। साथ ही में पाक पर विदेशी कर्ज भी बढ़ता ही चला जा रहा है। लेकिन इन सबके बावजूद पाकिस्तान की अकड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। पाकिस्तान ऐसे हालातों में ये मान रहा है कि उसके हालात भारत से बेहतर है। 

पाक पीएम इमरान खान का मानना है कि उनके मुल्क के आर्थिक हालात भारत से अच्छे हैं। इस्लामाबाद में मंगलवार को हुई इंटरनेशनल चैंबर्स समिट 2022 के उद्घाटन सत्र में इमरान खान ने कहा कि वित्तीय समस्या से जूझ रहे देशों, खासकर भारत से अच्छे हालात पाकिस्तान के हैं। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यहीं पर नहीं रुके। आगे उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान अभी भी दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले सबसे सस्ते देशों में से एक है। विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि भले ही वो सरकार को बेकार करार बताते हो, लेकिन सच्चाई यही है कि हमारी सरकार ने देश को हर संकट से उभारा है। 

इमरान खान बोले कि कई देशों की तुलना में पाकिस्तान में तेल की कीमतें भी कम है। एक ओर पाकिस्तान अपने आर्थिक हालात बेहतर बता रहा है, दूसरी ओर इमरान खान ने ये भी बताया कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मांगी मदद के तहत एक वित्त विधेयक भी संसद में पेश किया है। अगर वो बिल पास हो जाता है तो पाकिस्तान को एक अरब डॉलर की सहायता राशि देने का रास्ता साफ हो जाएगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds