क्या नाम जप ट्रैप है? Premananda Maharaj की सीख पर उठे सवाल तो समर्थकों ने कहा जिंदगी बदल दी

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 25 Apr 2026, 04:26 PM | Updated: 25 Apr 2026, 04:26 PM

Premananda Maharaj: हाल ही में मशहूर कंटेंट क्रिएटर और मोटिवेशनल स्पीकर Seema Govind अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस वीडियो में उन्होंने Premanand Maharaj की नाम जप से जुड़ी विचारधारा पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। हालांकि इस विवाद के बीच बड़ी संख्या में लोग प्रेमानंद महाराज के समर्थन में भी सामने आए हैं और उनके प्रभाव को लेकर अपनी-अपनी बातें साझा कर रहे हैं।

और पढ़ें: Jain Muni क्यों नहीं पहनते कपड़े? जानिए 5 ऐसे कारण जो बदल देंगे आपकी सोच

सीमा गोविंद का तर्क क्या है | Premananda Maharaj

वायरल वीडियो में सीमा गोविंद कहती नजर आ रही हैं कि लगातार नाम जप करने की प्रक्रिया व्यक्ति की सोचने की क्षमता को कम कर सकती है। उनका मानना है कि अगर इंसान हर समय जप में लगा रहेगा, तो उसकी क्रिएटिविटी और विचार करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह एक तरह का “ट्रैप” है, जिससे व्यक्ति सोचने की बजाय सिर्फ एक ही प्रक्रिया में उलझा रह जाए। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सीमा गोविंद के इस बयान के बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया है। बड़ी संख्या में लोग प्रेमानंद महाराज के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने खुद महाराज के प्रवचन सुनकर अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव महसूस किए हैं। लोगों का दावा है कि नाम जप और आध्यात्मिक जीवनशैली ने उन्हें मानसिक शांति और अनुशासन दिया है।

लोगों की जिंदगी में आया बदलाव

Premanand Maharaj के अनुयायियों का कहना है कि उनके प्रवचनों का असर सिर्फ सोच तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यवहार और जीवनशैली में भी साफ दिखाई देता है। कई लोगों ने शराब जैसी आदतें छोड़ दीं, तो कई ने नॉनवेज खाना त्यागकर सात्विक जीवन अपनाया। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पहले वे तनाव और भ्रम में रहते थे, लेकिन नाम जप की आदत ने उन्हें मानसिक स्थिरता दी है।

सेलिब्रिटीज पर भी दिखा असर

प्रेमानंद महाराज के प्रभाव का असर आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज पर भी देखा जा रहा है। हाल ही में टीवी अभिनेता Karan Wahi ने भी अपने जीवन में आए बदलाव को लेकर खुलकर बात की। एक शो में बातचीत के दौरान करण वाही ने बताया कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में आध्यात्मिकता की ओर रुख किया है। उन्होंने वृंदावन से तुलसी माला धारण की और नॉनवेज खाना छोड़ दिया।

करण वाही का अनुभव

करण वाही ने बताया कि पहले वह कुछ समय के लिए आध्यात्मिकता से दूर हो गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने दोबारा इस रास्ते को अपनाया। उन्होंने कहा कि Premanand Maharaj के वीडियो देखने के बाद उनके सोचने का नजरिया बदल गया।

उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्हें पहले गंभीर स्किन प्रॉब्लम थी, जिसमें शरीर सूख जाता था और खून तक निकल आता था। लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव के बाद अब उन्हें काफी राहत महसूस हो रही है। करण ने यह भी कहा कि उन्हें नॉनवेज छोड़े तीन महीने हो चुके हैं और अब उन्हें इसकी कोई कमी महसूस नहीं होती।

इस विवाद ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि आध्यात्मिकता जैसे विषयों पर हर व्यक्ति का नजरिया अलग हो सकता है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि Premanand Maharaj के प्रवचनों ने बड़ी संख्या में लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। अब यह हर व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह इसे किस नजरिए से देखता है एक सीमित सोच के रूप में या एक नई दिशा के रूप में।

और पढ़ें: क्यों रंगे जाते हैं ईस्टर एग्स? यीशु मसीह से गहरा कनेक्शन | Easter Eggs 2026

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds