जानिए कुछ उन खास जगहों के बारे में, जहां एक साथ मौजूद हैं हिंदू और बौद्ध धर्म के मंदिर?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 19 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

क्या बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म में बनती नहीं? क्या इन दोनों धर्म से जुड़े लोग आपस में नफरत करते हैं? शायद नहीं… क्योंकि इतिहास देखें तो माजरा कुछ और ही है। इन दोनों धर्मों की आपस में कभी कोई लड़ाई नहीं हुई और तो कभी खींचतान का कोई सबूत नहीं मिलता है। यहां तक कि हिन्दुओं और बौद्ध के साझा मंदिर भी आपको कई जगह देखने को मिल जाएंगे। ऐसे कई पुराने मंदिर हैं जहां बुद्ध और विष्णु की मूर्तियां एक साथ बनाई गई है। अजंता और एलोरा को ही देख लीजिए या फिर बर्मा, थाइलैंड के कई बौद्ध मंदिरों में आपको ऐसे एग्जांपल्स मिल जाएंगे। चलिए कुछ मंदिरों के बारे में जानते हैं…

1. महाबोधि मंदिर : बिहार के बोध गया में महाबोधि मंदिर हैं और इस गया शहर में हिन्दुओं का पवित्र तीर्थ स्थल है विष्णुपद जहां पर पिंडदान और तर्पण करने का विधान है। गौतम बुद्ध ने इसी शहर के प्राचीन बोधि वृक्ष के नीचे बैठकर तपस्या की और यहीं पर उनको ज्ञान प्राप्ति हुई।

2. महापरिनिर्वाण मंदिर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में महापरिनिर्वाण मंदिर है जहां बुद्ध की 6 फुट लंबी मूर्ति स्थित है और ये मूर्ति हमेशा एक चुनरी से ढंकी हुई रहती है। आप इस मूर्ति का बस चेहरा ही देख सकते हैं।

3. रामाभर स्तूप : महापरिनिर्वाण मंदिर से 1.5 कि.मी दूर रामाभर स्तूप मंदिर है। ये वहीं जगह है जहां पर भगवान बुद्ध की अंत्येष्टि हुई। ये मंदिर करीब 49 फुट ऊंची बनाई गई है और मंदिर की जो बनावट है वो अनोखी और आकर्षक है।

4. बामियान की बौद्ध गुफाएं : अफगानिस्तान में एक जगह जिसका नाम है बामियान जहां पर हिन्दू और बौद्ध धर्म से संबंधित सैंकड़ों गुफाएं देकने को मिलती हैं जिनमें से कुछ में तो विशालकाय मूर्तियां हैं भगवान बुद्ध की।

5. अजंता और ऐलोरा की गुफाएं हैं : महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के पास अजंता-एलोरा की गुफाएं है। हिंदू, जैन और बौद्ध तीन धर्मों के लिए एलोरा की गुफाओं में आस्था दिख जाती है। त्रिवेणी संगम का पूरा पूरा प्रभाव इन गुफाओं में दिखता है।

6. बाघ की गुफाएं : हिंदू और बौद्ध धर्म की साझा संस्कृति ये गुफाएं भी दिखाती है और दोनों धर्मों के अध्यात्म को ये गुफाएं दिखाती हैं।

7. क्या आपको पता है कि एक बौद्ध राष्ट्र है थाईलैंड पर बौद्ध बहुल देश होने के बाद भी वहां के लोगों में हिंदू धर्म के लिए अटूट आस्था है। ऐसे ही कई और देश हैं जैसे बर्मा, कंबोडिया, लागोस, जापान इसके अलावा श्रीलंका के बौद्ध स्तूपों और मंदिरों को देखकर ये बात पक्की हो जाती है कि बौद्ध के साथ ही हिन्दू प्रतीकों और संस्कृति की इन देशों पर पूरा प्रभाव है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds