रणदीप हुड्डा को गिरफ्तार करो….मायावती को लेकर 'घटिया' जोक बोलकर फंस गए एक्टर, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 28 मई 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 28 मई 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्टर अक्सर ही सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से विवादों में घिरे रहते हैं। लोग स्टार्स की हर हरकत पर नजर रखते हैं। हाल ही में दो एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता और युविका चौधरी की मुश्किलें तब काफी बढ़ गई थीं, जब उन्होंने एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया। सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब बवाल होने लगा और दोनों एक्ट्रेस को गिरफ्तार करने की मांग भी उठी। हालांकि मुनमुन और युविका ने माफी मांगकर मामले को थोड़ा ठंडा किया। 

इस वीडियो को लेकर घिरे रणदीप हुड्डा

इसके बाद अब लोगों के निशाने पर आ गए हैं, एक्टर रणदीप हुड्डा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का पारा चढ़ा दिया। वीडियो में रणदीप हुड्डा एक बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती का नाम लेकर एक अश्लील जोक मारते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इसी हरकत से मायावती के समर्थक काफी नाराज हो गए हैं और सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा को गिरफ्तार करने की मांग उठाने लगे हैं। 

मायावती का नाम लेकर मारा डर्टी जोक

बताया तो ये जा रहा है कि रणदीप हुड्डा की ये वीडियो पुरानी है, लेकिन कब की, इस पर अभी कुछ साफ नहीं हुआ। वीडियो में हुड्डा एक स्टेज पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर बात कर रहे होते हैं। इस दौरान दर्शकों से कहते हैं कि वो एक ‘डर्टी जोक’ सुनाना चाहते हैं। 

रणदीप हुड्डा का जोक ये होता है- “एक बार मायावती 2 बच्चों के साथ जा रही होती हैं। एक व्यक्ति उनसे पूछता है कि क्या ये बच्चे जुड़वा हैं? जिसके जवाब में मायावती कहती हैं, नहीं एक 4 साल का है, दूसरा 8 साल का।” जोक सुनाते हुए आगे रणदीप हुड्डा कुछ ऐसा कह जाते हैं, जो सिर्फ मायावती समर्थकों को ही नहीं, किसी को भी पसंद नहीं आएगा।

गौरतलब है कि मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। बड़ी संख्या में उनके समर्थक उन्हें आयरन लेडी के नाम से बुलाते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा के बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। लोग इसे ना सिर्फ दलित विरोधी, बल्कि महिला विरोधी भी बताते नजर आ रहे हैं और रणदीप हुड्डा को गिरफ्तार करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। 

लोगों का फूट पड़ा गुस्सा

एक यूजर ने इस पर लिखा- ‘रणदीप हुड्डा ने दलितों की मसीहा मायावती पर डर्टी जोक किया। मिस्टर. हुड्डा महिलाओं मजाक करन के लिए नहीं होती, वो समाज को बनाने वाली होती हैं। आपकी हिम्मत कैसे हुई मायावती का अपमान करने की। ये सभी महिलाओं और देश का अपमान है। ऐसे जातिवादी लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।’

 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds