Peeragarhi Flyover Death Mystery: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर ट्रिपल डेथ मिस्ट्री, लावारिस कार से मिले तीन शव, आत्महत्या या हत्या?

Nandani | Nedrick News Published: 09 फ़रवरी 2026, 03:01 PM Updated: 09 फ़रवरी 2026, 03:12 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Peeragarhi Flyover Death Mystery: दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में गिने जाने वाले पीरागढ़ी चौक पर रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फ्लाईओवर पर खड़ी एक लावारिस कार के अंदर से तीन शव बरामद किए गए। कार के भीतर दो पुरुष और एक महिला मृत अवस्था में मिले। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। यह ट्रिपल डेथ मिस्ट्री कई सवाल खड़े कर रही है, जिनके जवाब अब पुलिस तलाश रही है।

और पढ़ें: Ghaziabad Fake Medicine Syndicate: गाजियाबाद पुलिस ने नकली लिव-52 टैबलेट्स बनाने वाले बड़े रैकेट का किया पर्दाफाश, 50 हजार टैबलेट्स बरामद 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Peeragarhi Flyover Death Mystery)

रविवार दोपहर करीब 3:51 बजे फायर विभाग को सूचना मिली कि पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर एक टाटा टिगोर कार संदिग्ध हालत में खड़ी है। कार का नंबर DL 7 CU 6492 बताया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब कार का दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। कार के अंदर तीन लोग बेसुध पड़े थे और जांच में उनकी मौत की पुष्टि हो गई।

मृतकों की पहचान और आपसी कनेक्शन

मृतकों की पहचान रणधीर सिंह (76 वर्ष), निवासी बापरौला दिल्ली, शिव नरेश सिंह (47 वर्ष) और लक्ष्मी देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लक्ष्मी देवी, शिव नरेश की जानकार थीं और दोनों के बीच करीबी संबंध थे। वहीं शिव नरेश और रणधीर सिंह पिछले करीब छह साल से साथ मिलकर प्रॉपर्टी का काम कर रहे थे। शिव नरेश मूल रूप से यूपी के एटा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

कार के अंदर क्या-क्या मिला

पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान कुछ ऐसे सामान बरामद किए हैं, जो इस मामले को और रहस्यमय बना रहे हैं। कार के अंदर सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल, एक हेलमेट, गमछा और ट्रैक सूट मिला है। हैरानी की बात यह है कि शिव नरेश का हेलमेट और ट्रैक सूट पिछली सीट पर रखा था, लेकिन उनकी बाइक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यही बात पुलिस के लिए एक बड़ी पहेली बनी हुई है।

परिवार ने आत्महत्या की थ्योरी पर उठाए सवाल

मृतक रणधीर सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रणधीर के भाई, बेटी और भतीजे ने पुलिस के शुरुआती ‘आत्महत्या’ के अंदेशे को सिरे से खारिज कर दिया है। परिवार का कहना है कि रणधीर आर्थिक रूप से मजबूत थे और स्वभाव से खुशमिजाज इंसान थे। परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह वह शिव नरेश के साथ घर से निकले थे। परिवार को शक है कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है और यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है।

सीसीटीवी और फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि तीनों उस वक्त फ्लाईओवर पर क्या कर रहे थे और उनकी मौत कैसे हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीरागढ़ी और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि कार की मूवमेंट का पता लगाया जा सके। डीसीपी आउटर दिल्ली और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे साफ हो सकेगा कि मौत जहर से हुई, दम घुटने से या किसी और कारण से।

दिल्ली पुलिस का बयान

आउटर दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि शाम करीब चार बजे गाड़ी में तीन लोगों के अचेत होने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि मृतक एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

और पढ़ें: Ghaziabad Triple Death: गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत का रहस्य, मायके से जुड़ती कड़ियों ने बढ़ाई जांच की गहराई

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds