क्यों अचानक डोरेमोन, शिजुका और नोबिता को यादकर इमोशनल हुए फैंस? बोले- 'हमारा बचपन खत्म', जानिए वजह…

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 20 जनवरी 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 20 जनवरी 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

‘डोरेमोन’ कॉर्टून को भारत समेत कई देशों में काफी पसंद किया जाता है। सिर्फ बच्चे ही नहीं कई बड़े भी ये कॉर्टून लंबे समय से देख रहे हैं। कॉर्टून का हर कैरेक्टर चाहे वो डोरेमोन हो, नोबिता, शिजुका, सुनियो या फिर जियान दर्शकों को खूब पसंद हैं। फिर वो नोबिता को डोरेमोन से हर मुसीबत के लिए मदद मांगना हो या फिर जियान का बेसुरा गाना ये कॉर्टून सालों से लोगों को एंटरटेंन करता हुआ आ रहा है।

अब आज यानी बुधवार सुबह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कॉर्टून के कैरेक्टर यानी डेरोमॉन, शिजुका और नोबिता काफी ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसा किस वजह से हो रहा है, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं…

नोबिता-शिजुका की शादी की खबर वायरल

जिन लोगों ने ये भी कॉर्टून देखा होगा, उसको ये बात मालूम होगी कि नोबिता, शिजुका को कितना पसंद करता हैं। वो हर बार शिजुका को इंप्रेस करने के कुछ ना कुछ कोशिश जरूर करता रहता है, लेकिन कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता है कि नोबिता मुसीबत में पड़ जाता है। फिर डेरोमॉन ही नोबिता की मदद के लिए आगे आता है।

फिल्म का आएगा सीक्वल

ये कहानी तो हम काफी समय से देखते हुए आ रहे हैं। लेकिन अब इस कहानी को आगे बढ़ाने का समय आ गया है। अब जल्द ही नोबिता और शिजुका की शादी होने वाली है। जी हां, डोरेमोन की अगली फिल्म रिलीज होने जा रही है जिसमें नोबिता और शिजुका की शादी दिखाई जाएगी। 2014 में ये फिल्म आई थीं और अब इसका सीक्वल रिलीज हो रहा है, जिसका नाम ‘Stand by Me Doraemon 2’ होगा।

जहां फिल्म के पहले पार्ट में नोबिता-डोरेमोन की पहली मुलाकात से लेकर उनके एडवेंचर के बारे में दिखाया गया था। वहीं दूसरे पार्ट में नोबिता-शिजुका की शादी दिखाई जाएगी। ये फिल्म नवंबर 2020 में जापान में रिलीज हुई और अब फरवरी 2021 में इसको इंडोनेशिया में रिलीज किया जा रहा है।

फैंस ने दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन

सीबीआई पिक्चर्स ने इसके बारे में ट्विटर पर जानकारी दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये खूब ट्रेंड होने लगा। बड़ी संख्या में लोग इसको लेकर ट्वीट कर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग इमोशनल भी हो रहे हैं, तो कुछ मजेदार रिएक्शन देते नजर आ रहे है। आइए बताते हैं आपको कि नोबिता-शिजुका की शादी पर लोग कैसे रिएक्ट कर रहे हैं…

ट्विटर पर एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘आखिरकार नोबिता की शादी शिजुका से होने जा रही हैं। डेकिसुगी कहां है?’ वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा- ‘मैं अभी बहुत इमोनशल हूं। मुझे याद है कि मैं कैसे टीवी के सामने बैठकर पूरा दिन डोरेमोन देखा करती थीं। मेरा 5वीं क्लास का नोबिता बड़ा हो गया और अब आखिरकार उसने शादी कर ली।’

लोग इस पर लगातार तरह-तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘डोरेमोन शायद आपके लिए सिर्फ एक कॉर्टून हो, लेकिन मेरे लिए उससे ज्यादा है। क्योंकि डोरेमोन ने मुझे सिखाया कि सबकुछ मुमकिन। नोबिता ने मुझे सिखाया कि भले ही आप पढ़ाई में अच्छे नहीं हो, लेकिन आप एक अच्छे इंसान बन सकते हो। हैप्पी वेडिंग नोबिता और शिजुका।’ इसके अलावा एक और यूजर ने इमोशनल होते हुए कहा- हमारे बचपन का ऑफिशियल अंत।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds