दिल्ली समेत 21 राज्यों को हीटवेव से जुड़ी एडवाइजरी जारी, क्या आपका राज्य भी है? यहाँ देखें पूरी लिस्ट | Heatwave Alert

👤 Rajni | Nedrick News 📍 India 🕒 Published: 28 अप्रैल 2026, 11:58 AM 🔄 Updated: 28 अप्रैल 2026, 11:59 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Heatwave Alert: अभी अप्रैल का महीना खत्म भी नहीं हुआ है और देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है, जिसे देखते हुए अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) ने भी मोर्चा संभाला है।

और पढ़ें: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, बिना लिस्ट देखे घर से निकले तो होगी भारी परेशानी | Bank Holidays May 2026

किन राज्यों में अलर्ट

NHRC द्वारा अलर्ट किए गए राज्यों की सूची इस प्रकार है:

उत्तर भारतदिल्ली (NCT)उत्तर प्रदेशपंजाबहरियाणाराजस्थानहिमाचल प्रदेश
पूर्वी भारतबिहारझारखंडओडिशापश्चिम बंगालसिक्किम
मध्य भारतमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़
पश्चिम भारतमहाराष्ट्रगुजरात
दक्षिण भारतआंध्र प्रदेशतेलंगानाकर्नाटकतमिलनाडुकेरल
पूर्वोत्तर भारतअसमत्रिपुरा

NHRC ने दिए निर्देश (Heatwave Alert)

NHRC ने 28 अप्रैल 2026 को देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के लिए हीटवेव (लू) (Heatwave Alert) से जुड़ी एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने इन राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर खास तौर पर गरीब और मजदूर वर्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि NHRC ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे “प्रिवेंटिव मेजर” के तहत गर्मी के प्रकोप को कम करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाएं। आयोग ने सुझाव दिया है कि मजदूरों और आउटडोर वर्कर्स को भीषण धूप से बचाने के लिए उनके काम के घंटों में बदलाव किया जाए,

साथ ही सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों पर ठंडे पानी, पंखों और ORS के पैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित कर राहत केंद्र बनाए जाएं। इसके अलावा, बेघर लोगों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थलों का प्रबंधन करने और अस्पतालों में हीटस्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष वार्ड व इलाज के कड़े हेल्थ प्रोटोकॉल लागू करने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

नागरिकों से अपील

भीषण गर्मी और लू (Heatwave Alert) के खतरों को देखते हुए, प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है। जनता से ये अपील की जा सकती है कि वे दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बहुत जरूरी न होने पर घर से बाहर न निकलें। धूप में निकलते समय हमेशा सिर को कपड़े या छाते से ढकें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।

शरीर में पानी की कमी न होने दें प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी, ओआरएस (ORS), नींबू पानी या छाछ का सेवन करते रहें। अपने आसपास के पशु-पक्षियों के लिए भी छाया और पानी का प्रबंध करें। यदि चक्कर आना, तेज सिरदर्द या उल्टी जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds