मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, बिना लिस्ट देखे घर से निकले तो होगी भारी परेशानी | Bank Holidays May 2026

👤 Rajni | Nedrick News 📍 India 🕒 Published: 28 अप्रैल 2026, 10:05 AM 🔄 Updated: 28 अप्रैल 2026, 10:05 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Bank Holidays May 2026: अगर आप मई के महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, मई में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस जैसे बड़े अवकाश भी शामिल हैं। डिजिटल दौर में ऑनलाइन सेवाएं तो चालू रहेंगी, लेकिन ब्रांच जाकर होने वाले कामों के लिए आपको इस लिस्ट को जरूर देख लेना चाहिए।

और पढ़ें: Top 5 Ghaziabad News: कहीं सड़कों पर नर्क, कहीं बुलडोजर का खौफ और कहीं जहरीली हुई सांसें!

इस महीने में 12 छुट्टियां

मई के महीने में रविवार और शनिवार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये सभी छुट्टियाँ पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होती हैं, क्योंकि कुछ त्यौहार क्षेत्रीय (Regional) होते हैं।

DateDayHolidayकहाँ बंद रहेंगे बैंक
1 मईFridayLabour Day / बुद्ध पूर्णिमाअधिकांश राज्यों में
3 मईSundayWeekly Offपूरे भारत में
9 मईSaturdaySecond Saturday / टैगोर जयंतीपूरे भारत में (टैगोर जयंती बंगाल में)
10 मईSundayWeekly Offपूरे भारत में
16 मईSaturdayसिक्किम राज्य दिवसकेवल सिक्किम (गंगटोक)
17 मईSundayWeekly Offपूरे भारत में
23 मईSaturdayForth Saturdayपूरे भारत में
24 मईSundayWeekly Offपूरे भारत में
26 मईTuesdayनजरुल जयंतीत्रिपुरा (अगरतला)
27 मईWednesdayबकरीद (ईद-उल-जुहा)लगभग पूरे भारत में
28 मईThursdayबकरीद (दूसरा दिन)जम्मू-कश्मीर और कुछ अन्य क्षेत्र
31 मईSundayWeekly Offपूरे भारत में

RBI की गाइडलाइन (Bank Holidays May 2026)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, बैंकों की छुट्टियां तीन मुख्य श्रेणियों’नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’, ‘रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे’ और ‘बैंकों के खातों की क्लोजिंग’ के तहत तय की जाती हैं। RBI की गाइडलाइंस यह स्पष्ट करती हैं कि छुट्टियों की सूची राज्यों के स्थानीय त्योहारों और विशिष्ट दिवसों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है, इसलिए ग्राहकों को अपने क्षेत्र के कैलेंडर का ध्यान रखना चाहिए।

नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अनिवार्य अवकाश रहता है, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक पूरी तरह कार्यरत रहते हैं। हालांकि, शाखाएं बंद रहने के बावजूद RBI के निर्देशानुसार ATM, UPI और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं 24×7 चालू रहती हैं, ताकि बैंकिंग कार्य प्रभावित न हों।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट या अपने बैंक के मोबाइल ऐप पर मौजूद छुट्टियों की लिस्ट को जरूर चेक करें।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds