शादी से भागती रही यह actress, गुड न्यूज मिली तो झटपट कर ली शादी पति ने बड़ा खुलासा। Neha Dhupia-Angad Bedi

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 29 अप्रैल 2026, 11:13 AM Updated: 29 अप्रैल 2026, 11:15 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Neha Dhupia-Angad Bedi: फिल्म इंडस्ट्री में आपको कई ऐसी कहानियां मिलेंगी, जब शादी के कुछ ही महीनो बाद हिरोइंस के बेबी होने और प्रेग्नेंट होने की खबरें सुर्खियां बन जाती है.. एंड ऑफ्कोर्स… मीडिया को एक औऱ मसाला मिल जाता है, तरह तरह की खबरे औऱ अटकलें लगाई जाती है.. हालांकि तमाम अटकलो के बाद भी कोई इस बात को स्वीकार नही करता कि शादी के पहले प्रेग्नेंट होने के कारण ही शादी की गई थी… मगर पहली बार शादी से पहले प्रेग्नेंट होने और प्रेग्नेंसी की वजह से शादी करने की बात को खुल कर एक्सेप्ट किया है जुली फेम एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने।

शादी से पहले प्रेग्नेंट नेहा धूपिया – Neha Dhupia-Angad Bedi

नेहा धूपिया ने 10 May 2018 में अपने लॉंग टाइम बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से अचानक शादी कर ली थी.. ये वाकई में सबके लिए थोड़ा शॉकिंग था, लेकिन 18 November 2018 को जब उनकी बेटी का जन्म हुआ तो मीडिया में ये खबर फैल गई कि नेहा धूपिया शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी इसलिए उन्होंने आनन फानन में शादी की.. जिसे लेकर नेहा ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में खुल कर बात की है। जो बेहद शॉकिंग औऱ सरप्राइजिंग भी रही। आइये जानते है कि क्या बोली नेहा धूपिया इस मामले में।

नेहा की ख़ूबसूरती पर फिदा हुए अंगद बेदी – Neha Dhupia-Angad Bedi

दरअसल अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने हंसबैंड अंगद बेदी के साथ कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी मैरिड लाइफ, बच्चों, करियर और अनमैरिड लाइफ के कई किस्से शेयर किये… लेकिन सबसे चर्चा में है उनकी शादी.. जो बिना किसी प्रपोजल के बस अचानक ही हो गई..जी हां.. करीब 8 साल तक नेहा धूपिया का पीछा करने के बाद भी अंगद कभी नेहा को प्रपोज करने की हिम्मत नही जुटा पायें थे… अंगद बेदी जो कि पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे है, उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि वो नेहा को पहली बार जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ते देखा था, और देखते ही उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए थे।

8 साल तक नेहा के पीछे पीछे घूमते रहे अंगद – Neha Dhupia-Angad Bedi

उन्होंने तय कर लिया था कि चाहे कितना भी टाइम लगे वो नेहा को ही अपना जीवनसाथी बनायेंगे। अंगद ने कहा कि वो करीब 8 साल तक नेहा के पीछे पीछे घूमते रहे.. लेकिन कभी भी शादी के लिए प्रपोज करने की हिम्मत नहीं जुटा पायेँ… इतना ही नहीं अंगद ने नेहा के पेरेंट्स से भी परमिशन मांगी थी तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है बस वो नेहा की परमिशन ले लें..क्योंकि ये उनकी जिंदगी है तो फैसला भी उनका होना चाहिए… हम इसमें कोई दखलअंदाजी नहीं करेंगे। अंगद ने बताया कि उन्हें नेहा की एनर्जी और कॉंफिडेंस ने काफी प्रभावित किया था..वो नेहा के साथ टाइम स्पेंड करने का बस मौका खोजते रहते थे।

वहीं नेहा ने भी पॉडकास्ट में अपनी फीलिंग शेयर की.. नेहा ने कहा कि जिस वक्त अंगद ने उन्हें अप्रोच किया था तब उनका पूरा फोकस काम पर ही था। इसलिए उन्होंने अंगद को लेकर ऐसा कुछ सोचा ही नहीं थी। हां दोनो एक दूसरे के करीब थे लेकिन शादी या आगे की प्लांनिंग को लेकर उन्होंने सोचा ही नहीं था। नेहा ने कहा कि वो वाकई में भगवान का शुक्रिया अदा करती है कि वो प्रेग्नेंट हो गई थी.. क्योंकि इससे उनकी रियल लव स्टोरी शुरु हुई थी। नेहा ने कहा कि उनके पिता ने प्रेग्नेंसी का बात सुनकर उन्हें 72 घंटे के अंदर शादी करने की बात कही थी इसलिए दोनो ने गुरुद्वारें में कुछ रिश्तेदारों के बीच शादी कर ली थी।

अंगद मजाक मजाक में कहते है कि नेहा की प्रायोरिटी लिस्ट में वो पांचवे नंबर पर आते है।  पहले बच्चे, फिर काम, फिर माता-पिता, फिर घर, और फिर मैं। वेल नेहा धूपिया केवल अपने काम के मामले में भी बोल्ड नहीं है बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इतनी बड़ी बात वो भी इंडियन सोसाइटी में रह कर..एक्सेप्ट करना आसान नहीं है। आपको अंगद और नेहा की जोड़ी कैसी लगती है हमें कमेंट करके जरूर बतायें।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds