Mumbai BMC Mayor News: मुंबई समेत बड़े शहरों में महिला मेयर तय, लॉटरी ने बदला सियासी गणित

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 22 जनवरी 2026, 08:19 AM Updated: 22 जनवरी 2026, 08:19 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Mumbai BMC Mayor News: मुंबई की सियासत में गुरुवार का दिन काफी अहम रहा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के बाद मेयर किस वर्ग से होगा, इसे लेकर चल रही लंबी कशमकश अब खत्म हो गई है। लॉटरी के जरिए यह तय कर लिया गया है कि इस बार मुंबई की मेयर महिला होंगी। यही नहीं, नवी मुंबई, पुणे, नागपुर और नाशिक नगर निगम में भी लॉटरी के बाद मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है। यानी महाराष्ट्र के सबसे बड़े और ताकतवर शहरों की कमान अब महिलाओं के हाथ में जाने वाली है।

और पढ़ें: Chitrakoot sdm Slaps News: चित्रकूट मेले में बाइक ओवरटेक करने पर SDM ने जताया गुस्सा, जड़ा थप्पड़ और ड्राइवर ने भी साफ किए हाथ

लॉटरी से तय होता है मेयर का आरक्षण (Mumbai BMC Mayor News)

दरअसल, नगर निगम चुनाव के बाद मेयर पद का आरक्षण चक्रानुक्रम पद्धति से तय किया जाता है। कभी यह एससी-एसटी वर्ग को जाता है, तो कभी ओबीसी या महिला वर्ग को। इस बार मुंबई मेयर पद को लेकर इसलिए ज्यादा चर्चा थी, क्योंकि बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) ने मिलकर 118 सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इनमें से कोई भी पार्षद एससी वर्ग से नहीं था। ऐसे में सवाल उठ रहा था कि अगर मेयर पद एससी के लिए आरक्षित हुआ, तो स्थिति क्या होगी। दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे गुट से एससी वर्ग का एक पार्षद जरूर जीता था।

महिला आरक्षण ने बदला पूरा गेम

लॉटरी का फैसला आते ही यह साफ हो गया कि मुंबई मेयर पद सामान्य श्रेणी (महिला) के लिए आरक्षित रहेगा। इसका मतलब यह है कि अब जातिगत बंधन हट गया है और सभी पार्टियां अपनी सबसे मजबूत महिला पार्षद को मैदान में उतार सकती हैं। यही वजह है कि इस फैसले को सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि बड़ा राजनीतिक मोड़ माना जा रहा है।

पुणे, नागपुर और नाशिक में भी महिला मेयर

मुंबई के साथ-साथ पुणे, नागपुर और नाशिक नगर निगमों में भी मेयर पद महिलाओं के खाते में गया है। देश की सबसे अमीर महानगरपालिका मुंबई BMC समेत इन बड़े शहरों में महिला नेतृत्व तय होना महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। हालांकि, उद्धव ठाकरे गुट ने आरोप लगाया है कि आरक्षण और रोटेशन की प्रक्रिया को सत्ता के फायदे के हिसाब से मोड़ा गया है, ताकि कुछ खास चेहरों का रास्ता साफ किया जा सके।

BMC: तीन दशकों से शिवसेना का गढ़

BMC को पिछले करीब 30 सालों से शिवसेना का मजबूत किला माना जाता रहा है। अब जब मेयर पद ‘ओपन कैटेगरी (महिला)’ में चला गया है, तो बीजेपी और शिंदे गुट की नजर ऐसी महिला नेता पर होगी, जिसकी मुंबई में मजबूत पकड़ हो। इस फैसले के बाद लड़ाई अब जातिगत समीकरण से हटकर पूरी तरह फेस वैल्यू और राजनीतिक रणनीति पर आ गई है।

आगे की प्रक्रिया क्या होगी?

लॉटरी के बाद अब अगला कदम मेयर चुनाव की प्रक्रिया है। तय तारीख पर उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे। मेयर का चुनाव जनता सीधे नहीं करती, बल्कि चुने गए पार्षद वोटिंग के जरिए मेयर चुनते हैं। इसके लिए निगम की विशेष बैठक बुलाई जाती है, जिसमें पीठासीन अधिकारी की मौजूदगी में मतदान होता है। चुनाव से पहले पार्टियां अपने पार्षदों को व्हिप जारी करती हैं। अगर कोई पार्षद पार्टी लाइन के खिलाफ वोट करता है, तो उसकी सदस्यता भी जा सकती है।

अब किसके हाथ में होगी सत्ता?

सामान्य श्रेणी (महिला) होने की वजह से अब पार्टियों पर किसी खास वर्ग की महिला उम्मीदवार खोजने का दबाव नहीं है। अब सीधा दांव उस महिला पार्षद पर लगेगा, जो चुनाव में ‘ट्रंप कार्ड’ साबित हो सके। आखिरकार, जिस गठबंधन के पास सदन में बहुमत होगा, वही तय करेगा कि मुंबई, पुणे, नागपुर और नाशिक जैसे बड़े शहरों की मेयर कुर्सी पर कौन बैठेगा।

और पढ़ें: BJP New President Nitin Nabin: 15 साल संगठन, 5 बार विधायक और अब शीर्ष पद! नितिन नवीन बने बीजेपी अध्यक्ष, जानें उनके बारे में सब कुछ

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds