Mouni Roy भी अब दुल्हनिया बनने की तैयारी में? इस दिन बॉयफ्रेंड संग रचा सकती हैं शादी!

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 दिसम्बर 2021, 12:00 AM | Updated: 17 दिसम्बर 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में शादियों को सीजन चल रहा हैं। अब तक कई स्टार कपल्स ने शादी रचाकर अपनी जिंदगी में नई पारी की शुरुआत की हैं, जिसमें कटरीना कैफ-विक्की कौशल से लेकर अंकिता लोखंडे-विकी जैन का नाम शामिल हैं। अब खबरें है कि टीवी की एक और मशहूर एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं मौनी रॉय है। 

जी हां, खबरें ऐसी आ रही हैं कि मौनी रॉय भी अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी रचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बिजनेसमैन सूरज नांबियार को वो 2019 से डेट कर रहा हैं और अब दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। पहले खबंरें थी की मौनी रॉय इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली हैं, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी और सूरज अपने परिवार और दोस्तों के बीच दिल्ली में सात फेरे लेंगे। 

रिपोर्ट्स की मानें तो 2022 में मौनी मिस से मिसेज हो जाएंगी। खबरें ऐसी हैं कि इन दोनों की शादी के फंक्शन 25 जनवरी से शुरू होंगे और 27 जनवरी को ग्रैंड वेडिंग हो सकती है। वैसे तो मौनी अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ही पसंद करती हैं। पहले भी कई एक्टर के साथ मौनी रॉय का नाम जुड़ चुका हैं, लेकिन अब खबरों की मानें तो उन्होंने सूरज को अपना जीवनसाथी के रूप में चुन लिया है। बता दें कि मौनी रॉय और सूरज दोनों बचपन के दोस्त हैं और फिलहाल सूरज दुबई में रहते हैं। इसी वजह से मौनी राय अपना ज्यादातर समय दुबई में ही बिताती हैं।

मौनी राय के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही ब्रह्मास्त्र फिल्म में  नजर आएंगी। फिल्मों के अलावा मौनी रॉय का ज्यादातर समय फोटोशूट और सोशल मीडिया पर बितता हैं। वो इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds