राजस्थान: RTI कार्यकर्ता के साथ बर्बरता की हदें पार…बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, पैरों में कीलें तक ठोंक डाली!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 23 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक ऐसी घटना हुई जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। मंगलवार को कुछ बदमाशों ने जिले के आरटीआई कार्यकर्ता के पैर में कीलें ठोक दी और शरीर में सरिया घुसा दिया। साथ ही ये धमकी भी दी कि वो उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

दरअसल, शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करना एक RTI कार्यकर्ता को भारी पड़ गया या यू कहे कि कार्यकर्ता की जान पर बात आ पड़ी। सबसे पहले तो बदमाशों ने कार्यकर्ता का अपहरण किया। ये कुल आठ बदमाश थे, जो कि इस घटना को अंजाम देने के लिए कार में सवार होकर आए थे। फिर बदमाशों ने जिस कार्यकर्ता को का अपहरण किया था. उसको वो कुंपलिया नाम के गांव में एक सुनसान जगह ले गए। वहां पर बदमाशो ने अपनी साजिश को अंजाम दिया। बदमाशों ने कार्यकर्ता के पैर में सरिया घुसा दिया और इतना ही नहीं उन्होंने उसके पैर भी तोड़ दिए और पैरों में किले तक ठोंक दी। RTI कार्यकर्ता का नाम अमराराम बताया जा रहा है।

आगे की बात सुनकर तो आप हैरान हो जाएंगे। आरटीआई कार्यकर्ता आसाराम के पैर पर बदमाश जब तक हमला करते रहे, जब तक कार्यकर्ता के उसके शरीर से मांस के टुकड़े नहीं निकल गए। यहां तक की कार्यकर्ता को बदमाशों ने पेशाब भी पिलाया और वहीं पर छोड़कर चले गए, जहां से उनको अगवा किया था। साथ ही बदमाश ये धमकी देकर गए कि पूर्व सरपंच, मौजूदा सरपंच,नेमाराम लखारा, शराब ठेकेदार, परेऊ के खिलाफ RTI वापस ले लो नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे। बता दें कि आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम ने शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने माफियाओं के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया। 

इस सबके बाद अमराराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित अमराराम ने आरटीआई के जरिए इस पूरी घटना की पुलिस और अधिकारीयों को जानकारी दी, जिसके बाद बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। उनके खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds