Miss India 2020: जानिए कौन हैं वो हसीना, जिसके सिर सजा ये ताज?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 11 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मिस इंडिया बनने का सपना हर साल कई लड़कियां देखती हैं। देश के अलग-अलग जगहों से लड़कियां इस कार्यक्रम में भाग लेती हैं। लेकिन इस दौरान केवल एक ही ऐसी लड़की होती है, जिसका ये सपना पूरा हो पाता है। इस बार ये ताज तेलंगाना की मानसा वाराणसी के सिर पर सजा। मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2020 का खिताब अपने नाम किया है।

टॉप 3 में पहुंची ये तीन लड़कियां

10 फरवरी यानी बुधवार को मुंबई में मिस इंडिया 2020 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ था, जिसमें जीत हासिल कर मानसा वाराणसी मिस इंडिया 2020 बनीं। मानसा के साथ टॉप 3 में मान्या सिंह और मनिका शोकंद थीं। मान्या सिंह फेमिना मिस इंडिया 2020 कॉन्टेस्ट की रनर अप रहीं, वहीं मनिका शोकंद को मिस ग्रैंड इंडिया 2020 चुना गया।

जानिए कौन हैं मानसा वाराणसी?

मिस इंडिया 2020 का खिताब जीतने वाली मानसा वाराणसी के बारे में बात करें तो वो तेलंगाना की रहने वाली हैं। इससे पहले वो मिस तेलंगाना का खिताब भी जीत चुकी हैं। उनकी उम्र 23 साल हैं। मानसा ने कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। उनको डांसिंग में काफी इंटरेस्ट है। मानसा ने 8 साल तक भरतनाट्यम और 4 साल तक क्लासिकल संगीत भी सीखा है। वो एक नामी फर्म के साथ बतौर ऐनलिस्ट जुड़ी थीं।

मानसा को बच्चों के लिए काम करना बेहद पसंद है। एक इंटरव्यू में उन्होनें बताया था कि एक बार वो कुछ बच्चों की टीचर बनीं। बच्चों से जुड़कर उनको ये महसूस हुआ कि हर हंसी और एक्शन के लिए एक कहानी है। जो कई बार खुशी तो कई बार दुखी कर देने वाली होती है। मानसा कहती हैं कि वो ज्यादा से ज्यादा बच्चों के साथ जुड़कर, उन तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित महसूस करना चाहती हैं।

बॉलीवुड के ये सितारे बने इवेंट का हिस्सा

गौरतलब है कि हर चीज की तरह इस कार्यक्रम पर भी कोरोना महामारी का असर पड़ा। इस बार इस प्रतियोगिता की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल तौर पर आयोजित की गई। बता दें कि VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन मुंबई के प्लश होटल में हुआ था। इस इवेंट में वाणी कपूर, नेहा धूपिया, अपारशक्ति खुराना, चित्रांगदा सिंह और पुलकित सम्राट जैसे सितारों ने शिरकत किया। इस इवेंट के होस्ट अपारशक्ति खुराना थे।

नेहा धूपिया इस मेगा इवेंट की ऑफिशियल पेंजेन्ट रहीं। पुलकित और चित्रांगदा सिंह मिस इंडिया फिनाले के पैनलिस्ट थे, जबकि इस रात की स्टार परफॉर्मर रहीं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds