19 साल बाद फिर मां बनने की तैयारी में मलाइका अरोड़ा? रिएलिटी शो में बताई अपनी दिल की बात…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 मई 2021, 05:30 AM Updated: 23 मई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। 47 की उम्र में मलाइका काफी हॉट और ग्लैमरेस लगती है। मलाइका अपनी प्रोफेशन के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में बनी रहती है। ये तो हर कोई जानता है कि मलाइका 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है। 

शिल्पा की जगह शो में नजर आ रही हैं मलाइका 

मलाइका 19 साल के बेटे अरहान खान की मां भी हैं। अब 19 सालों के बाद मलाइका फिर से मां बनने की प्लानिंग में है। ऐसा हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने खुद एक रिएलिटी शो में ऐसा खुलासा किया। दरअसल, इन दिनों मलाइका सोनी टीवी के मशहूर रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में बतौर जज नजर आ रही हैं। उन्होंने शो में कुछ एपिसोड के लिए शिल्पा शेट्टी को रिप्लेस किया है। इस शो में ही मलाइका ने खुलासा किया कि उनकी ख्वाहिश एक बेटी की मां बनने की है। 

मलाइका ने शेयर की अपनी ख्वाहिश

मलाइका को शो की एक कंटेस्टेंट अंशिका कपूर के डांस ने काफी इंप्रेस किया, जिसके बाद उन्होंने अपनी दिल की बातें बताई। मलाइका ने अंशिका की तारीफ करने के साथ ही खुलासा किया कि वो मां बनने के विचार पर काफी सीरियस हैं। उन्होंने कहा कि उनको एक चाहिए। क्योंकि उसने आसपास सारे लड़के हैं। वो एक बेटे की मां हैं। इसलिए एक बेटी चाहिए, जिसके साथ वो अपना मेकअप, शूज और कपड़े शेयर करें। 

मलाइका की इस ख्वाहिश पर शो की दूसरी जज गीता कपूर भी भावुक हो गई। उन्होंने मलाइका को दुआ देते हुए कहा- “आपकी एक प्यारी सी बेटी हो।” जिस पर मलाइका कहती है- “गीता आपके मुंह में घी शक्कर। मैं ये चाहती हूं कि मेरी बेटी हो या फिर मैं उसे गोद लूं। मेरे दिल की यही तमन्ना है।”

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds