मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा, कैसे और कब खराब हुए अरबाज खान के साथ रिश्ते

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 दिसम्बर 2022, 12:00 AM Updated: 06 दिसम्बर 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मलाइका ने किया अपने एक्स पति को लेकर बड़ा खुलासा 

बॉलीवुड की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर, डायरेक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) अब साथ नहीं रहते हैं. इन दोनों का कई साल पहले तलाक (Divorce) हो चुका है. लेकिन इन सबके बीच मलाइका अरोड़ा अरबाज खान के साथ से उनके रिश्ते को लेकर एक खुलासा किया है. 

Also Read- इन 3 थप्पड़ की वजह से शक्ति कपूर छोड़ना चाहते थे फिल्म इंडस्ट्री.

शो में हुआ रिश्ते का खुलासा 

सोमवार को रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका (Moving In With Malaika) का पहले एपिसोड रिलीज हुआ। वहीं इस  पहले एपिसोड में मलाइका ने एक्स पति अरबाज खान के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। इतना ही नहीं उन्होंने शो में मौजूद फराह खान के साथ ये बात भी शेयर की कि उनके और अरबाज के रिश्तों में कब दरार पड़ती शुरू हुई थी और कब वापसी संबंध बिगड़ने लगे थे। इसी के साथ मलाइका ने अपने एक्स पति की तारीफ भी करी और उन्होंने अरबाज को काफी सपोर्टिव बताया।

मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा, कैसे और कब खराब हुए अरबाज खान के साथ रिश्ते — Nedrick News

अरबाज ने नहीं किया था मलाइका को प्रपोज 

शो में मलाइका ने फराह खान को बताया कि उन्होंने अरबाज से सिर्फ इसलिए शादी की क्योंकि वह अपने घर से बाहर निकलना चाहती थीं। मलाइका अरोड़ा ने कहा- मैं वह हूं जिसने अरबाज को प्रपोज दिया था। ये बात कोई नहीं जानता, अरबाज ने मुझे प्रपोज नहीं किया था। मैंने उससे कहा था- मैं शादी करना चाहती हूं। क्या आप तैयार हैं? बड़े प्यार से अरबाज ने मुझसे कहा था- तुम दिन और जगह चुन लो। वहीं मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान का तारीफ करते हुए कहा- अरबाज एक अद्भुत व्यक्ति हैं और वो उनके कठिन समय में उनके साथ थे। उस समय को याद किया जब उनका एक्सीडेंट हुआ था और उनकी सर्जरी हुई थी। मलाइका ने कहा कि जब वह व्हीलचेयर पर ऑपरेशन थियेटर से बाहर आईं, तो सबसे पहले उन्होंने अरबाज को खड़ा देखा। अरबाज ऐसे व्यक्ति है जो हर स्थिति के साथ खड़े रहते हैं।

शादी में क्या हुआ गलत 

मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा, कैसे और कब खराब हुए अरबाज खान के साथ रिश्ते — Nedrick News

मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी को लेकर कहा कि क्या मैं बहुत छोटी थी। मैं भी बदल गई थी। मैं लाइफ में अलग चीजें चाहती थी। उन्होंने कहा फिल्म दबंग की रिलीज तक उनके बीच सबकुछ ठीक था, लेकिन इसके बाद वे बहुत चिड़चिड़े हो गए और अलग होने लगे।  हालांकि, मलाइका अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में सही विकल्प बनाए हैं। इसके बाद फराह खान को गले लगाते हुए वह रोने लगी। 

5 साल डेटिंग के बाद करी थी शादी 

आपको बता दें कि मलाइका-अरबाज ने करीब 5 साल डेटिंग करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। 19 साल साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। दोनों के एक बेटा अरहान खान है।

Also Read- वेब सीरीज मिर्जापुर की शूटिंग हुई खत्म, इस दिन रिलीज़ होगा सीजन-3.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds